महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी उम्मीदवार लिस्ट जारी, 23 और सीटों पर नाम फाइनल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें 23 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। पहली लिस्ट में 48 और दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के साथ कांग्रेस ने कुल 71 नामों का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी की गई दूसरी लिस्ट में नागपुर साउथ से गिरीश पांडव को टिकट दिया है, वहीं, मुंबई की 3 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें कांदिवली, चारकोप और साइन कोलीवाडा शामिल हैं। कांदिवली ईस्ट से कालू बढ़ेलिया को उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं, चारकोप से यशवंत जयप्रकाश सिंह को कैंडिडेट चुना गया है। इसके अलावा, साइन कोलीवाडा सीट से गणेश कुमार यादव कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

कांग्रेस की लिस्ट में इनके भी नाम

भुसावल से राजेश तुकाराम, जलगांव (जमोद) से स्वाति संदीप वाकेकर, अकोट से महेश गनगने, वर्धा से शेखर प्रमोदबाबू शेंदे, सावनेर अनुजा सुनील केदार, कमठी से सुरेश यादवराओ भोयार, भंडारा (एससी) से पूजा गणेश थावकर, अर्जुनी मोरगांव से दलीप वामन, आमगांव से राजकुमार लोटूजी पुरम, रालेगैंव से प्रोफेसर वसंत चिंदूजी पुरके, यवतमाल से अनिल बालासाहेब शंकरराओ मंगूलकर, अरनी से जीतेंद्र शिवाजीराव मोघे, उमरखेड से साहेबराव कांबले, जालना से कैलाश किशनराव गोरतंत्याल और औरंगाबाद ईस्ट से मधुकर कृष्णराव देशमुख को टिकट दिया गया है.

वसई से विजय गोविंद पाटील, श्रीरामपुर से हेमंत ओगले, निलांगा से अभयकुमार सतीशराव सालुंखे और शिरोल से गणपतराव अप्पासाहेब पाटील को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

कब हैं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके बाद 23 नवंबर को नतीजे घोषित हो जाएंगे। एमवीए में सीटों का बंटवारा 85-85-85 के फॉर्मूला पर हुआ है। यानी उद्धव गुट को 85, शरद पवार गुट को 85 और कांग्रेस को 85 सीटों पर उम्मीदवार उतारने हैं। बची सीटों पर एमवीए की सहयोगी पार्टियां अपने उम्मीदवार उतार सकती हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading
    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद