स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक्टिंग से ज्यादा बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।  एक बार फिर वे एक नए विवाद में घिरी हुई हैं. फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर दिए गए उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने सफाई दे दी है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इस पर बिहार कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया आई है।

बुधवार को बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने बयान जारी करते हुए कहा कि देश वर्तमान और भविष्य की बात करना चाहता है और ऐसे तमाम लोग जो अतीत की बातों में उलझाकर मीडिया हाइप क्रिएट करने की कोशिश करते हैं वो हकीकत से भागने वाले लोग हैं। स्वरा भास्कर के व्यक्तिगत बयान को इतनी तवज्जो देने की आवश्यकता है नहीं।

‘…तो उनका बोलना सार्थक नजर आएगा’
स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी के पूर्व और आजादी के बाद महिलाओं के अधिकारों के लिए कई संघर्ष कर उनकी स्थिति को सुधारा है। कालांतर के इतिहास को झुठलाया नहीं जा सकता है, लेकिन वर्तमान में महिलाओं पर एनडीए शासन काल में हो रहे अत्याचार पर वे बोले तो उनका बोलना सार्थक नजर आएगा।

क्या है मामला?

31 अगस्त को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ‘वुमन, लाइफ, फ्रीडम’ कार्यक्रम में स्वरा भास्कर पहुंचीं थीं। उन्होंने पद्मावत के जौहर सीन पर यह कहा कि इस सीन से रेप सर्वाइवर्स के लिए गलत मैसेज जा सकता है। उन्होंने यह कहा था कि क्या हम अपने सर्वाइवर्स को यही बताना चाहते हैं कि वे जीने के लायक नहीं हैं? एक इज्जतदार औरत खुद को मार लेती है, क्या हम यह बताना चाहते हैं कि रेप एक औरत की जिंदगी का अंत है? यह सीन बहुत प्रॉब्लम वाला था।
वीडियो के वायरल होने के बाद स्वरा भास्कर ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसके जरिए उन्होंने कहा कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में एक पति ने अपनी पत्नी को…

    Continue reading
    आदिवासियों के लिए लड़ने वाले लोगों को चुनें 

    आदिवासियों के विकास और उत्थान के लिए उनकी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    • By TN15
    • October 17, 2026
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    • By TN15
    • October 17, 2026
    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    • By TN15
    • October 17, 2026
    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!