कांग्रेस ने अरेराज में निकाली पदयात्रा किया लोगों को जागरूक

मोतिहारी / राजन द्विवेदी। पूर्वी चंपारण ज़िला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज अरेराज में एक ऐतिहासिक और जनसरोकार से जुड़ी पदयात्रा निकाली गई, जिसका मुख्य उद्देश्य था कि देश और बिहार में शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय जैसे बुनियादी मुद्दों पर जनता को जागरूक करना और सरकार की विफलताओं को उजागर करना।
यह पदयात्रा कांग्रेस पार्टी के उस राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है। जिसमें जनता के असल मुद्दों को केंद्र में रखकर जनसंपर्क, जनसंवाद और जनजागरण की रणनीति अपनाई जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत जनेरवा से हुई और यात्रा नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाज़ार क्षेत्रों से होते हुए गांधी चौक, अरेराज तक पहुँची और महात्मा गांधी जी को माल्यार्पण पर पदयात्रा को समापन किया गया। इस दौरान जगह-जगह आम जनता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी समस्याएँ खुलकर साझा कीं।
इस पदयात्रा में विशेष रूप से शामिल हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी मो० शाहिद ने कहा कि आज देश और राज्य का नौजवान हताश है। ना रोजगार है, ना शिक्षा की गारंटी, और ना ही गरीबों के लिए सुलभ इलाज की व्यवस्था। भाजपा सरकार ने सिर्फ जुमलों और इवेंटबाज़ी से शासन किया है, जबकि ज़मीनी हकीकत में अराजकता, बेरोजगारी और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का बोलबाला है। कांग्रेस पार्टी अब इस चुप्पी को तोड़ने और युवाओं, महिलाओं, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों की बहाली के लिए सड़कों पर उतर चुकी है।”
उन्होंने कहा कि ये पदयात्रा महज़ एक राजनीतिक शो नहीं, बल्कि जनअधिकार आंदोलन की शुरुआत है। आने वाले समय में यह संघर्ष गाँव-गाँव, पंचायत-पंचायत तक फैलेगा।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया

    भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया

    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य