पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

 जताई संवेदना

मुजफ्फरपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के प्रति शोक और संवेदना व्यक्त करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने छाता चौक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक अमिताभ दुबे ने कहा कि, “यह आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय है। आतंक के खिलाफ अगर सरकार बड़ी कार्रवाई करती है तो सारा विपक्ष उसके साथ खड़ा रहेगा।”

जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने इस हमले को दिल दहलाने वाला बताते हुए कहा, “पर्यटकों को निशाना बनाना कायराना हरकत है और इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।”

जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा, “आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। सरकार को अब जम्मू-कश्मीर के हालातों पर खोखले दावों से आगे बढ़कर जवाबदेही लेनी चाहिए और ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।”

शोकसभा में उपस्थित प्रमुख चेहरे:

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उमेश कुमार राम, कृपाशंकर शाही, सुरेश शर्मा नीरज, महताब आलम सिद्दिकी, केदार पटेल, महिला जिलाध्यक्ष जूही प्रीतम, त्रिभुवन पटेल, अब्दुल वारिस सद्दाम, बिनोद चौधरी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी