Congress Strategy : केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, देशभर में 17 से महंगाई चौपाल, 28 से दिल्ली में मेगा रैली

कांग्रेस ने 5 अगस्त को काले कपड़े पहनकर देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर किये गये विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए काला जादू बताया था। इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने देश में डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों और महंगाई को लेकर एक और बड़ी रैली का आयोजन करने जा रही है। कांग्रेस के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने महंगाई के खिलाफ एक बड़ी रैली का ऐलान किया है । उन्होंने बताया कि इसका समापन २८ अगस्त को रामलीला मैदान में महंगाई पर हल्ला बोल रैली के साथ होगा। इस रैली को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संबोधिक करेंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कांग्रेस 17 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक सभी विधानसभा क्षेत्रों की मंडियों और बाजारों समेत अन्य जगहों पर महंगाई चौपाल का आयोजन करेगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि भारतीय राष्ट्ऱीय कांग्रेस ने मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 5 अगस्त को किये गये आंदोलन में हमने देश की जनभावनाओं को देखा था। एक राष्ट्रव्यापी जायज विरोध को काला जादू के रूप में कलंकित करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हताशापूर्ण प्रयास बेतहाशा बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में बीजेपी सरकार की पूर्ण विफलता के कारण जन्म ले रही असुरक्षा की भावना को उजागर करता है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कांग्रेस पार्टी आने वाले हफ्तों में इस लड़ाई को बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की श्रृंखला के रूप में आगे लेकर जाएगी। महंगाई पर हल्ला बोल रैली के रूप में होगा। देश के सभी प्रदेशों की कांग्रेस समितियों के साथ राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर महंगाई पर हल्ला बोल दिल्ली चलो कार्यक्रम का आयोजन करेंगी।
अपने बयान में जयराम रमेश ने मोदी सरकार की नीतियों को लेकर कहा देश के लोग नरेन्द्र मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का खामियाजा भुगत रहे हैं। दही, छाछ, पैकिंग, खाद्यान्नों जैसे आवश्यक सामानों पर लगाए गये टैक्स की वजह से महंगाई बढ़ी है।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी