कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह ने भी पार्टी बदली

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी स्टार प्रचारक व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले आरपीएन सिंह मनमोहन सिंह सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद के बाद आरपीएन सिंह तीसरे ऐसे बड़े नेता हैं, जो राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते थे और जो अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने को स्वामी प्रसाद मौर्य की काट के तौर पर भी देखा जा रहा है, क्योंकि कुशीनगर के सांसद रह चुके सिंह पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखते हैं और 2009 के लोक सभा चुनाव में मौर्य को हरा भी चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में आरपीएन सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सिंह ने मंगलवार दोपहर को ही कांग्रेस से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।

भाजपा में शामिल होने से महज कुछ घंटे पहले ही आरपीएन सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए इस्तीफे का पत्र ट्वीट करते हुए यह लिखा था, आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

अगर आज गांधी होते !

अगर आज गांधी होते !

Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi