AAP की सुनामी में कांग्रेस के दिग्गज साफ, सोनू सूद की बहन भी चुनाव हारीं, केजरीवाल बोले- देश में क्रांति लाने का समय

 द न्यूज 15 
चंडीगढ़ ।  पंजाब में विधानसभा के 117 सदस्यों को चुनने के लिये हुए डाले गए मतों की गिनती जारी है। रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी की पंजाब में सुनामी दिख रही है। कांग्रेस बड़ी हार की और बढ़ रही है। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू हार गए हैं। सीएम चन्नी भी दोनों सीटों पर हार गए हैं। इसके अलावा सोनू सूद की बहन मालविका सूद भी चुनाव हार गई हैं। वहीं इस जीत से उत्साहित आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अब देश में क्रांति लाने का समय आ गया है।
राज्य में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे हार की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने बगावत करके अपनी अलग पार्टी बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह भी अपनी परंपरागत सीट पटियाला से चुनाव हार गए हैं। कैप्टन को आप उम्मीदवार अजीत पाल कोहली ने हराया है। अजीत पाल कोहली पहले अकाली दल में थे।
वहीं आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान चुनाव जीत गए हैं। आप की जीत के बाद भगवंत मान ने कहा कि सबसे पहले वो बेरोजगारी दूर करने के लिए काम करेंगे। मान ने कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को 58,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया है।
विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था। इस बार, 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। बीते तीन विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार सबसे कम मतदान हुआ था। 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव में 77.40 प्रतिशत, 2012 में 78.20 प्रतिशत और 2007 में 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2002 में केवल 65.14 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य में इस बार अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) एक प्रमुख दावेदार के रूप में उभरी है, जबकि कांग्रेस बहुकोणीय मुकाबले में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लड़ा जाएगा जालंधर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी भारी मतों से दर्ज करेगी जीत

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?