कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दिल्ली में : पंजाब चुनाव

द न्यूज़ 15

नई दिल्ली | मंगलवार को कांग्रेस वॉर रूम में पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई, जो करीब रात 9.30 बजे तक चली। इस बैठक में पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हुए। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की यह चौथी बैठक थी। जो की शाम 6 बजे शुरू हुई इस बैठक में पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन, पंजाब के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ और कई अन्य सदस्य मौजूद रहे। उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस अगले महीने तक पंजाब विधानसभा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी।

हालांकि मंगलवार को बैठक में चर्चा पूरी न होने की वजह से बुधवार सुबह 10.30 फिर बैठक बुलाई गई है। मंगलवार को स्क्रीनिंग की बैठक से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पंजाब कैबिनेट के चार मंत्रियों ने कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की। वेणुगोपाल के आवास पर दोपहर करीब 12 बजे हुई इस मुलाकात के दौरान सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रगट सिंह, अमरिंदर सिंह बराड़ और भारत भूषण आशु मौजूद रहे।

बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा, “बुधवार सुबह 10.30 बजे एक बार फिर बैठक बुलाई गई है। पंजाब विधानसभा की ज्यादातर सीटों पर चर्चा हुई है और कुछ पर चर्चा अभी बाकी है। पार्टी चुनाव में अच्छे उम्मीदवार उतारेगी। उम्मीदवार जल्द ही तय कर लिए जाएंगे।” इस बार कांग्रेस पार्टी लगभग 60 मौजूदा विधायकों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। इनमें से 17 ऐसे विधायक चिह्न्ति किए गए हैं, जिनके टिकट पर संशय बना है। इनमें से अधिकतर विधायक पूर्व मुख्यमंत्री और पीएलसी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं। तीन विधायक पहले ही कैप्टन के साथ जा चुके हैं, पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जनवरी के पहले सप्ताह में पंजाब को लेकर कांग्रेस पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाकर पहली सूची पर अंतिम मुहर लगा देगी।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक