Congress Politics : हम मोदी से नहीं डरते, नेशनल हेराल्ड मामले में बोले राहुल गांधी

संसद जाने से पहले मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट किया है कि सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता, कर लें जो करना है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को संसद पहुंचने पर ईडी की कार्रवाई को लेकर मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं मोदी से बिल्कुल नहीं डरता। वे और मोर्चाबंदी कर सकते हैं लेकिन सत्य की मोर्चाबंदी नहीं की जा सकती है। मीडिया के लोगों ने सवाल किया कि आपके घर के बाहर बैरिकेडिंग हुई है तो राहुल गांधी ने कहा कि और लगाएं, बैरिकेडिंग करें, दूसरे सवाल पर कि एआईसीसी मुख्यालय को भी बैरिकेड किया गया है तो उन्होंने कहा कि सच्चाई को बैरिकेड नहीं करा जा सकता है।
मीडिया के दूसरे सवाल पर पुलिस कह रही है कि बेरोजगारी पर धरना-प्रदर्शन नहीं कर सकते, केसी वेणुगोपाल को नोटिस आया है कि वह बेरोजगारी पर धरना प्रदर्शन नहीं कर सकते। इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया कि क्यों नहीं प्रोटेस्ट कर सकते । उन्होंने कहा कि हम देखेंगे। वहीं संसद जाने से पहले मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट किया है। सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता है। कर लें जो करना है। मैं प्रधानमंत्री से नहीं डरता। मैं हमेशा देश हित में काम करता रहूंगा। सुन लो और समझ लो।
दरअसल ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से पूछताछ की थी और उसके बाद उनकी मां सोनिया गांधी से भी इस मामले में लगातार पूछताछ की गई, जिसको लेकर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्तओं ने प्रदर्शन किया।
वहीं पिछले तीन दिन से ईडी नेशनल हेराल्ड के कई कार्यालयों पर छापे मारे गये हैं। देश की राजधानी में बहादुर शाह जफर मार्गपर स्थित नेशनल हेराल्ड के आफिस को प्रतवर्तन निदेशालय ने बुधवार को सील कर दिया था। दूसरे दिन की जा रही कार्रवाई में नेशनल हेराल्ड में यंग कंपनी के परिसर को सील किया गया है। इसके बाद से कांग्रेस मुख्यालय समेत राहुल गांधी और सोनिया गांधी के आवासों पर भी पुलिस को तैनात किया गया है।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश