कांग्रेस एमलए के बिगड़े बोल

 मंच से बिहार के अधिकारियों को बताया निकम्मा और घूसखोर

 बक्सर। बिहार सरकार के अधिकारियों पर राजपुर से कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम ने हमला बोला। मंच से कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि ‘बिहार सरकार के जितने भी अधिकारी हैं, सभी निकम्मे हैं। मैं कहता हूं घूसखोर हैं।’ इस दौरान कांग्रेस विधायक ने अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग किया। विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि बिहार में अधिकारी पूरी तरह बे-लगाम हैं। बिना घूस लिए एक भी काम नहीं करते हैं।
विधायक विश्वनाथ राम ने बिहार के पूर्व मंत्री और राजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष निराला पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि यहां पहले जो विधायक थे, वे अधिकारियों से अपना हिस्सा लेते हैं। राजपुर विधानसभा इलाके की छह पंचायत में जनता का कोई काम उन्होंने नहीं किया है। क्योंकि वह 6 पंचायत के लोग के साथ भेदभाव की नीति रखते हैं।
मंच से ही कांग्रेस विधायक ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष निराला के ऊपर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राजपुर विधानसभा की जनता ने उन्हें विधायक बनाया था, लेकिन इलाके के विकास की जगह पूर्व विधायक करोड़ों रुपये की कमाई कर गए। कांग्रेस विधायक ने बिहार के ईमानदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी आप अपने पूर्व परिवहन मंत्री संतोष निराला की सम्पति को सार्वजनिक रूप से घोषित कराएं तो पता चल जाएगा कि आपके कार्यकाल के विधायक मंत्री कितने ईमानदार हैं।
बक्सर जिले के राजपुर विधानसभा जिला के मूंगाव गांव में विश्वनाथ राम विधायक के लिए नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। इसमें विधायक ने जमकर अधिकारियों, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष निराला का नाम लिए बगैर जमकर चुटकी लेते हुए कई आरोप लगाए।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया