जो हिजाब का विरोध करेगा, उसके टुकड़े-टुकड़े कर देंगे… टिप्पणी पर हिरासत में कांग्रेस नेता

द न्यूज 15

हैदराबाद । कर्नाटक हिजाब विवाद को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता मुकर्रम खान को हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। खान ने पिछले महीने हिजाब विवाद को लेकर कहा था कि जो भी हिजाब का विरोध करेगा, उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। पिछले महीने सोशल मीडिया पर हैदराबाद के कांग्रेस नेता मुकर्रम खान का एक वीडियो वायरल हुआ था। उन्होंने कर्नाटक में शुरू हुए हिजाब विवाद को लेकर विवाद टिप्पणी की थी। खान ने कहा था, “हम यहीं पैदा हुए और पले-बढ़े, हम यहीं भारत में रह रहे हैं और अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं। जो लोग हिजाब पहनने का विरोध कर रहे हैं उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। एक दिन, हम (सभी) मरेंगे (लेकिन) अपनी जाति (धर्म) को चोट नहीं पहुंचाएंगे। सभी जातियां समान हैं। कोई भी जाति अन्याय से पीड़ित नहीं है। आप कुछ भी पहन सकते हैं। आपको कौन रोकेगा? हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।”वायरल वीडियो के कुछ दिनों बाद कांग्रेस नेता मुकर्रम खान ने कथित तौर पर भड़काऊ बयान दिया और कहा कि जो भी “हिजाब का विरोध करेगा, उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे”। कलबुर्गी जिला पुलिस ने उन्हें मंगलवार को हैदराबाद में हिरासत में लिया और कहा है कि जल्द ही उन्हें अदालत के सामने पेश करेंगे। गौरतलब है कि मुकर्रम खान के खिलाफ सेदाम पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए), 298 और 295 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Related Posts

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
  • TN15TN15
  • August 19, 2026

यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

Continue reading
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
  • TN15TN15
  • August 18, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

  • By TN15
  • August 21, 2026
जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

  • By TN15
  • August 21, 2026
आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

  • By TN15
  • August 20, 2026
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

  • By TN15
  • August 20, 2026
बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

  • By TN15
  • August 20, 2026
Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

  • By TN15
  • August 20, 2026
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक