कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघी : नायब सैनी

करनाल पहले की तरह अब भी सीएम सिटी : नायब सैनी

करनाल की तर्ज पर पूरा प्रदेश होगा कांग्रेस मुक्त : नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

करनाल, (विसु)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की जन हितैषी नीतियों पर विश्वास जताते हुए आज सैंकड़ों कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ता कांग्रेस को अलविदा कहते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
करनाल भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में आज मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा में शामिल हुए सभी कांग्रेसी नेताओं को भाजपा का पटका पहना कर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए करनाल को कांग्रेस से मुक्ति दिलाई।
इस अवसर पर करनाल जिला अध्यक्ष एवं असंध विधायक योगेन्द्र राणा,करनाल विधायक जगमोहन आनंद, पूर्व उद्योग मंत्री शशि पाल मैहता,कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि कविन्द्र राणा,मेयर प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक भंडारी जिला महामंत्री सुनील गोयल मौजूद रहे।
इस अवसर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने सम्बोधन में कहा आज कांग्रेस के कई पूर्व पार्षद एवं पार्टी के पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए हैं और इन सभी का में स्वागत करता हूं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि करनाल पहले भी सी एम् सिटी था और आज भी सीएम सिटी है। मुझे करनाल के लोगों का भारी आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि करनाल के विकास में पहले की तरह कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज करनाल में कांग्रेस के कई स्तम्भ व प्रबुद्ध लोग जो की 40 से 50 वर्षों से कांग्रेस में थे नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार वाद में उलझी हुई है और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने पर लगे हुए हैं मगर वह कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते।
उन्होंने कहा कि आज करनाल कांग्रेस मुक्त हो गया है जिसका असर पूरे प्रदेश में होगा और अब पूरा हरियाणा करनाल की तरह कांग्रेस से मुक्त हो जाएगा।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ दी है, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने को जा रहा है। देश में थ्री टायर की सरकार बन चुकी है और अब करनाल की बारी है।
उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि 12 तारीख को करनाल की मेयर प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतेंगी।
इस मौके पर उन्होंने सभी उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि करनाल के विकास के लिए घर घर जाकर एक एक वोट भाजपा को दिलाने का काम करें ताकि करनाल में विकास की गति को तेजी मिल सके।

ये हुए शामिल

आज भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरदार तिरलोचन सिंह, अशोक खुराना पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस, सुनील बिंदल आम आदमी पार्टी नेता, संजय चंदेल जिला प्रधान ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस, सतीश कुमार पूर्व पार्षद, सुनील राणा पूर्व पार्षद, यशपाल मित्तल पूर्व पार्षद,अमन दीप चावला पूर्व नगर परिषद चेयरमैन,कनक रानी पूर्व पार्षद, हरद्वारी लाल पूर्व पार्षद, रविन्द्र काम्बोज पूर्व पार्षद के अतिरिक्त कांग्रेसी नेता नीटू मान, प्रवेश गाबा, राजिंदर मित्तल, उमेश चौधरी, दीपक अत्री, शिव शर्मा, मास्टर शमशेर,टोनी कक्कड़, मुकेश शर्मा मिक्का, कुलविंदर मोहन बाट शिक्षाविद, रानी काम्बोज, सुदेश तंवर, संतोष तेजान व नीलम मल्होत्रा के अतिरिक्त सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी