सपा पर हमलावर इमरान मसूद को कांग्रेस चीफ खरगे की नसीहत, ‘बोलने से ज्यादा उन्हें…’

समाजवादी पार्टी से सीटों पर चर्चा के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सांसद इमरान मसूद को नसीहत दी है। उन्होंने लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में मंच से कहा कि इन्हें अक्सर टीवी पर बोलते सुनता हूं, लेकिन बोलने से ज्यादा काम की जरूरत है. इमरान मसूद पार्टी के लिए लड़ते हैं और लड़कर बात मनवाते हैं। संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में खरगे ने गुरुवार को कहा कि हम मिलकर काम करेंगे तो जरूर जीत जाएंगे और जीत हमारी होगी। हम अगर आपस में लड़ते रहेंगे तो किसी को कुछ नहीं मिलने वाला है. कांग्रेस पार्टी जिएगी, कांग्रेस पार्टी कभी मरने वाली नहीं है. अब ऐसा नेता आया है जो किसी से नहीं डरता है। कोई उसे नहीं डरा सकता है।
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन पर लगातार बयान दे रहे हैं। पार्टी को कम सीटें मिलने और उनके गढ़ में उम्मीदवार के ऐलान से वो बेहद नाराज हैं। बुधवार को ही इमरान मसूद ने एक निजी चैनल के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में कहा था कि गठबंधन ऐसे नहीं होता है। गठबंधन के अंदर कुछ गरिमा होनी चाहिए। हम लोग मीटिंग में बात कर रहे हैं और सपा उम्मीदवार की सूची मीडिया से आया।

 

इमरान मसूद ने सपा-बसपा गठबंधन का किया जिक्र

 

उन्होंने सपा की तरफ से 26 सीटें दिए जाने पर कहा कि हमने मना कर दिया था। 2024 में गठबंधन हुआ तो वे 37 सीट यूपी में जीते थे। भारत जोड़ो यात्रा के बाद देश ने समझा कि राहुल गांधी ही बीजेपी से लड़ सकते हैं. सपा-बसपा गठबंधन में आप कम पर रह गए थे. सपा-बसपा गठबंधन में 5 सीटें जीते थी. आप लिस्ट जारी कर रहे हैं तो 403 की ही कर दीजिए, ये तो आपका फैसला है।

इमरान मसूद ने सपा के साथ बैठक को लेकर कहा कि ये पार्टी तय करेगी. कोई तारीख तय नहीं हुई है। गठबंधन में सहयोग होता है, कोई छोटा सहयोग करता है कोई बड़ा सहयोग करता है. बातचीत में गंभीरता नहीं है।

 

 

सपा का पलटवार

 

 

वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए आज ही कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि वे ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं। हम अपना घोषणापत्र जारी कर रहे हैं, और उन्हें उस पर भी आपत्ति है।

राजीव राय ने कहा, ”उनका तर्क है कि ‘2017 में हमारे पास इतनी सीटें थीं, इसलिए अब भी हमें इतनी ही चाहिए, लेकिन 2017 में सरकार इसी वजह से तो गिरी थी; क्या आप चाहते हैं कि यह फिर से गिर जाए? दोनों पार्टियों का शीर्ष नेतृत्व बहुत समझदार है और उनका लक्ष्य BJP को हराना है. मेरी सलाह है कि मीडिया में बार-बार बयान देने से केवल BJP को ही फायदा होता है।

  • Related Posts

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल होने वाले…

    Continue reading
    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    पंजाब में वर्ष 2027 के लिए प्रस्तावित विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपके, सौरभ और रांका के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी, देश नहीं छोड़ सकते

    • By TN15
    • November 26, 2026
    दीपके, सौरभ और रांका के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी, देश नहीं छोड़ सकते

    ‘भारत की संप्रभुता किसी परिवार में नहीं, आम नागरिक में निहित’- CM योगी

    • By TN15
    • November 26, 2026
    ‘भारत की संप्रभुता किसी परिवार में नहीं, आम नागरिक में निहित’- CM योगी

    ‘योगी की लोकप्रियता का मुकाबला मुश्किल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोली JDU

    • By TN15
    • November 26, 2026
    ‘योगी की लोकप्रियता का मुकाबला मुश्किल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोली JDU

    सपा पर हमलावर इमरान मसूद को कांग्रेस चीफ खरगे की नसीहत, ‘बोलने से ज्यादा उन्हें…’

    • By TN15
    • November 26, 2026
    सपा पर हमलावर इमरान मसूद को कांग्रेस चीफ खरगे की नसीहत, ‘बोलने से ज्यादा उन्हें…’

    किसानों को साधने के लिए यूपी में 2 लाख तक का कर्ज माफ़ कर सकते हैं सीएम योगी!

    • By TN15
    • November 26, 2026
    किसानों को साधने के लिए यूपी में 2 लाख तक का कर्ज माफ़ कर सकते हैं सीएम योगी!

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’