जीविका की बदौलत महिलाओं में बढ़ रहा आत्मविश्वास : डीडीसी

मुजफ्फरपुर। जीविका की बदौलत लगातार महिलाएं आत्मविश्वासी हो रही है और कारोबार की उनमें समझ बढ़ रही है। मुजफ्फरपुर जिले में जीविका का काफी अच्छा कार्य हो रहा है और महिलाएं स्वालंबी बन रही हैं। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जीविका दीदियों को मिल रहा है और आने वाले दिनों में काफी सारे गतिविधियों में जीविका दीदियों को जोड़ा जाएगा। उक्त बातें डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम ने उत्तम जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के वार्षिक आमसभा के दौरान कही। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि के तौर पर उपविकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम और बीडीओ चंदन कुमार जीविका की डीपीएम अनीशा के साथ उत्तम संकुल स्तरीय संघ की दीदियों ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्वागत गीत और स्वच्छता गीत दीदियों ने प्रस्तुत किया। डीपीएम अनीशा ने सभी दीदियों को वार्षिक आमसभा की बधाई देते हुए आगे के सफर के बारे में उत्साहित किया और कहा की जीविका से जुड़ी दिदियाँ अपनी मेहनत से अपने परिवार को आगे बढ़ा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान बीपीएम संजीव कुमार, ज़ेबा हसन,पन्ना लाल,राजा कुमार सहित कई जीविका दिदियाँ उपस्थित थी।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया