रंग नहीं फेंके जाते हैं पत्थर, राजस्थान के डूंगरपुर में होली पर अनोखी परंपरा को देख रह जाएंगे दंग

द न्यूज 15

उदयपुर। आपने अलग-अलग तरह की होली के बारे में सुना होगा। लेकिन राजस्थान के डूंगरपुर में जिस तरह होली खेली जाती है उसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां के भीलूड़ा गांव में होली पर रंग नहीं फेंके जाते, बल्कि पत्थरबाजी होती है। इसमें गांव के लोगों के साथ जनप्रतिनिधि भी हिस्सा लेते हैं। पत्थर फेंकने के लिए गोफन और गिलोर का इस्तेमाल किया जाता है। गांव में रघुनाथ मंदिर के सामने होली पर यह पत्थरबाजी का खेल खेला जाता है।
पत्थरबाजी के लिए बनते हैं दो गुट : होली के दूसरे दिन भीलूड़ा समेत आसपास के गावों के लोग ढोल कुंडी की थाप पर गैर नृत्य करते हुए रघुनाथजी मंदिर परिसर में इकट्ठा होते हैं। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद एकत्र भीड़ अपने आप दो गुटों में बंट जाती है। इसके बाद ढोल कुंडी की धुन पर लोग थिरकने लगे। अचानक एक दूसरे गुट पथराव शुरू कर देते हैं। मैदान में ही लोग अपने बचाव की जगह तलाश लेते हैं और फिर वहां से शुरू होती है पत्थरबाजी वाली होली।
यह है मान्यता : गांववाले मानते हैं कि पत्थर मार होली से जो खून जमीन पर गिरता है उससे गांव में कोई विपत्ति नहीं आती है और गांव में खुशहाली रहती है। पत्थरों से बचने के लिए गांव के लोग अपने लिए रूमाल, गमछा, ढाल, थाली साथ लेकर आते हैं। इस पत्थर फेंकने वाली होली में डेढ़ घंटे तक चले पथराव में पत्थर लोगों के सिर, हाथ पैर और मुंह पर लगे, जिससे खून बहने लगा। एक दिन पहले पत्थर मारने वाली होली में दोनों पक्षों के 48 लोग घायल हो गए। घायलों को भीलूड़ा अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने घायलों का इलाज किया। पांच घायलों को सागवाड़ा हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।

Related Posts

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

7 मार्च 2026 से पूरे देश में घरेलू…

Continue reading
राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?