दिल्ली-एनसीआर में 10 मार्च के बाद खड़ा हो सकता है सीएनजी का संकट 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली ।  राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में जल्द सीएनजी का संकट खड़ा हो सका है। पेट्रोल पंप संचालकों ने मांग रखी है कि उनका कमीशन और बिजला खर्च बढ़ाया जाए। अगर मुख्य सीएनजी सप्लाई कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) उनके मांग नहीं मानती है तो 10 मार्च के बाद सीएनजी की बिक्री आम लोगों के लिए बंद कर दी जाएगी।
दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन और ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की तरफ से लंबे समय से मांग उठाई जा रही है। बुधवार को पेट्रोल पंप संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल आईजीएल के वरिष्ठ अधिकारियों से मिला और अपनी मांगों को दोहराया। उन्होंने कहा कि इस बार अगर हमारी मांगें पूरी नहीं होती है तो आम लोगों के लिए सीएनजी की बिक्री रोकने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है।
दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल का कहना है कि मौजूदा समय में हम 2.15 पैसे का कमीशन और 2 रुपये प्रति यूनिट बिजली का खर्च दिया जाता है। हम लगातार मांग कर रहे हैं कि दोनों को मिलाकर कम से कम 5.50 रुपये अनिवार्य तौर पर पंट्रोल पंप संचालक को मिलें।
दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन से जुड़े निश्चल सिंघानिया कहते हैं कि आईजीएल अपने पुराने समझौते से मुकर रही है। वर्ष 2016 में आइजीएल ने कहा था कि पंपों पर लगाए गए उपकरणों को चलाने का खर्च मीटर के आधार पर दिया जाएगा लेकिन अभी तक इसके लागू नहीं किया गया। जबकि लगातार सीएनजी पंपों का खर्च बढ़ रहा है। दिल्ली और दिल्ली से सटे शहरों में आईजीएल द्वारा संचालित सीएनजी पंपों की संख्या 150 से अधिक है। अब अगर इनकी तरफ से बिक्री रोकी जाती है तो काफी लोगों को परेशानी होगी।

Related Posts

किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
  • TN15TN15
  • August 17, 2026

ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

Continue reading
10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 
  • TN15TN15
  • August 17, 2026

पुलिस दमन के बावजूद किसान संघर्ष जारी रहेगा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

  • By TN15
  • August 17, 2026
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

  • By TN15
  • August 17, 2026
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

  • By TN15
  • August 17, 2026
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

  • By TN15
  • August 17, 2026
किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

  • By TN15
  • August 17, 2026
नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

  • By TN15
  • August 17, 2026
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द