CM योगी ने VFS ग्लोबल वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर का किया शुभारंभ,12 देशो को मिलेगा वीजा

लखनऊ में सीएम योगी ने शनिवार को VFS ग्लोबल वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर का शुभारंभ किया। इससे 12 देशो का वीजा बन सकेगा। अब विदेश यात्रा करने वालों को बार-बार दिल्ली जाकर अलग-अलग दूतावासों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगें। अब लखनऊ में रहकर ही वीजा के लिए अप्लाई कर सकेंगे। 24,000 वर्ग फुट में फैला यह सेंटर ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, चेक गणराज्य, स्विट्ज़रलैंड, एस्टोनिया, हंगरी, पुर्तगाल, जर्मनी, इटली और सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को मदद मिलेगी। आपको बता दें 9 फरवरी से लोगों की वीजा ऐप्लिकेशन दिल्ली के बजाय लखनऊ में स्वीकार होने लगेंगी। सीएम ने कहा कि VFS ग्लोबल जॉइंट वीजा एप्लिकेशन सेंटर दुनिया के लिए यूपी के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करेगा। इससे हर महीने यूरोप जाने वाले यूपी के लाखों को फायदा मिलेगा। ग्लोबल वीजा ऐप्लिकेशन सेंटर लखनऊ में खुलने से सबसे ज्यादा

यूरोप जाने वाले पर्यटकों और स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान आप इसका लाभ ले सकेंगे। ये एक मेन इन इंडिया कंपनी है जिसने ग्लोबल लीडर के रूप में जगह बनाई है।उसमें आउटसोर्सिंग कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वंदे भारत मिशन 2020 कोरोना काल में वैश्विक यात्रा पर लगे प्रतिबंध के बहुत स्वरूप विदेशों में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए जो संचालित मिशन रहे हैं। यहां ऑपरेशन देवी शक्ति दो हजार इक्कीस जिसमें अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान के कब्जे में जाने के बाद भारतीय नागरिकों को और अफगान सहयोगियों को सुरक्षित भारत के लिए जो मिशन संचालित हुए हैं।

आखिर क्या है वीएफएस ग्लोबल

आपकों बता दें VFX ग्लोबल दुनिया की सबसे बड़ी आउटसोर्सिंग और प्रौद्योगिकी सेवा है। VFX ग्लोबल 67 सरकार का विश्वसनीय भागीदार है। यह 144 देशों में 3,400 से अधिक एप्लिकेशन केंद्रों के साथ एक वैश्विक नेटवर्क का संचालन करती है। कंपनी ने 2001 में अपनी स्थापना के बाद से 251 मिलियन से अधिक आवेदनों को संसाधित किया है। कंपनी अपनी उपभोक्ता सरकार के लिए वीजा, पासपोर्ट और कांसुलर सेवाओं के लिए आवेदनों से संबंधित गैर-न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों का प्रबंधन करती है। वीएफएस ग्लोबल का मुख्यालय ज्यूरिख/स्विट्जरलैंड और दुबई/संयुक्त अरब अमीरात में है।

 

Related Posts

यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

योगी सरकार का फैसला हटाए गए सहायक होंगे…

Continue reading
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर योगी सरकार के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की