Site icon Thenews15.in

यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने नई दिल्‍ली पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली। बताया जा रहा है कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश से जुड़े कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और राज्यसभा चुनाव प्रमुख हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच एक घंटे तक चली बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई है, बीजेपी की तरफ से अभी इस बारे में आधिकारिक रूप से नहीं बताया गया है। जानकारों का कहना है कि बैठक में राज्यसभा चुनाव का मुद्दा अहम रहा। कुछ दिनों के भीतर पार्टी राज्‍यसभा सीटों को लेकर अपनी रणनीति और उम्‍मीदवारों के नाम तय कर सकती है।

 

यूपी की 10 सीटों पर होने हैं राज्यसभा चुनाव

 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट पर 16 अक्टूबर को चुनाव होना है। यूपी के 10 राज्‍यसभा सांसदों का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है। मौजूदा समय में इन 10 सीटों में से आठ पर बीजेपी, एक पर सपा और एक पर बसपा का कब्‍जा है। बीजेपी सांसदों में नीरज शेखर, गीता शाक्‍य, हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, बीएल वर्मा, पूर्व डीजीपी बृजलाल और सीमा द्विवेदी का नाम शामिल है। वहीं, अंडमान और निकोबार का उपराज्‍यपाल बनाए जाने के बाद दिनेश शर्मा ने राज्‍यसभा सांसद पद से इस्‍तीफा दे दिया था। इसी तरह रामगोपाल यादव सपा से और रामजी गौतम बसपा के राज्‍यसभा सांसद हैं जिनका कार्यकाल खत्‍म होने वाला है।

Exit mobile version