CM शिवराज सिंह चौहान के मंत्री देने लगे लोन का ऑफर, इन्कार कर बोली महिला- भरेंगे कहां से?

नौकरी या धंधा तो है नहीं…
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट और प्रद्युमन सिंह तोमर ग्वालियर के एक सब्जी मंडी में पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक महिला सब्जी विक्रेता को लोन दिलवाने का प्रयास किया। लेकिन महिला ने धंधा न चलने की बात कहकर लोन लेने से मना कर दिया।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के दो मंत्रियों की बात को एक महिला ने नकार दिया। दरअसल शिवराज सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट और प्रद्युमन सिंह तोमर अधिकारियों के साथ ग्वालियर के हजीरा सब्जी मंडी पहुंचे थे। वहां पर दोनों मंत्री एक महिला के पास पहुंचे जो ठेले पर सब्जी बेंच रही थी। दोनों मंत्री महिला को लोन दिलवाने के लिए कोशिश कर रहे थे लेकिन महिला ने धंधा न चलने की बात कहकर लोन लेने से मना कर दिया। मंत्रियों ने काफी प्रयास किया लेकिन महिला ने आखिरी तक यही कहा कि लोन नहीं चाहिए क्योंकि उसका धंधा नहीं चल रहा है।
शिवराज सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट ने महिला से कई बार आग्रह किया कि वह 10 हजार रुपए का लोन लेकर अपने ठेले पर और सामान रखे। लेकिन महिला ने मंत्री की हर बात को नकार दिया। यह घटना ग्वालियर के हजीरा सब्जी मंडी की है। बता दें कि तुलसी सिलावट ही ग्वालियर के प्रभारी मंत्री भी हैं। वायरल वीडियो के अनुसार मंत्रियों के साथ अधिकारियों ने महिला से पूछा कि आपने फॉर्म नहीं भरा? इस पर महिला जवाब देती है कि नहीं। इसके बाद मंत्री तुलसी सिलावट ने वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि इनका फॉर्म भरवाओ। फिर मंत्री सिलावट आगे महिला से पूछते हैं कि आपकी बेटा और बेटी है। इस पर महिला कहती है कि बेटा भी है लेकिन नौकरी नहीं है। फिर मंत्री बोलते हैं कि बेटे के नाम से फॉर्म भरवाओ और 10 हजार लोन दिलवाओ।
लोन के नाम पर महिला मना कर देती है और महिला पूछती है कि जब धंधा ही नहीं चल रहा है तो लोन भरेंगे कहां से? इसके बाद मंत्री तुलसी सिलावट बोलते हैं कि जब पैसा होगा तब फिर आगे सामान भी बढ़ेगा। टमाटर भी आप लाओगी। इस पर महिला फिर कहती है कि नौकरी नहीं है तो लोन कहां से भरेंगे। बता दें कि बीच में महिला से अधिकारियों ने पूछा की दुकानदारी चल रही है या नहीं चल रही है? महिला बोलती है की दुकानदारी और धंधा नहीं चल रहा है। मंत्री ने महिला को लोन दिलवाने के लिए कई बार प्रयास किया लेकिन महिला ने हर बार यह कहते हुए नकार दिया कि जब धंधा ही नहीं चल रहा है तो लोन कहां से भरेंगे? महिला ने लोन लेने से मना कर दिया। बाद में मंत्री तुलसी सिलावट और प्रद्युमन सिंह तोमर मुस्कुराते हुए वहां से चल दिए।

Related Posts

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

रीवा। किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला…

Continue reading
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

समाज में स्त्री पुरुषों की भूमिका गाड़ी के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया