बिहार बजट पर झलकी सीएम नीतीश की खुशी

-सीट से उठकर थपथपाने लगे सम्राट चौधरी की पीठ

पटना। आज बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 2025-26 का बजट पेश किया। करीब 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ रुपये का यह बजट राज्य के विकास के लिए है। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरों के विकास, सिंचाई, पर्यटन और खेल जैसे क्षेत्रों पर जोर दिया गया है। बेगूसराय में कैंसर अस्पताल और महिलाओं के लिए पिंक बस जैसी नई योजनाएं भी शामिल हैं। निजी निवेश को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। कई एयरपोर्ट की भी घोषणा की गई। सम्राट चौधरी के बजट पेश करने से मुख्यमंत्री नीतीश भी काफी खुश दिखे। उन्होंने सदन में ही उनकी पीठ थपथपाई।
बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपना बजट पेश कर दिया। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में ये बजट पेश किया। इस बजट का आकार लगभग 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ रुपये है। सरकार का कहना है कि यह बजट राज्य के विकास के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें कई अहम घोषणाएं की गई। इसी बीच बजट भाषण जैसे ही सम्राट चौधरी ने खत्म किया, वैसे ही सीएम नीतीश कुमार ने खड़े होकर वित्त मंत्री की पीठ थफथपाई।
बिहार के बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। बेगूसराय में एक कैंसर अस्पताल खोला जाएगा। राज्य के प्रमुख शहरों में महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी। इन बसों में ड्राइवर, कंडक्टर और यात्री सभी महिलाएं होंगी। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस बजट में शिक्षा के लिए 60 हजार 964 करोड़ रुपये रखे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को 20 हजार 335 करोड़ रुपये मिलेंगे। गृह विभाग के लिए 17 हजार 831 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ऊर्जा के लिए 13 हजार 484 करोड़ रुपये और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 1735 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। सड़क, शहरों के विकास, सिंचाई, पर्यटन और खेल जैसे क्षेत्रों के लिए भी अच्छी खासी रकम आवंटित की गई है।

  • Related Posts

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

    Continue reading
    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए