सीएम नीतीश की गाड़ी का नहीं है पॉल्यूशन सर्टिफिकेट,सीट बेल्ट के लिए भी कट चुका है चालान

 क्या एक्शन होगा?

 पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी गाड़ी नियमों की धज्जियां उड़ाती पाई गई. गाड़ी के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता खत्म हो चुकी है. बाबजूद इसके यह गाड़ी नियमों को धता बताते हुए सड़कों पर खूब दौड़ रही है. राज्य सरकार पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए कई कदम उठती रही है. हाल फिलहाल में भी केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए कई नियम कानून बनाए गए हैं. लेकिन राज्य के मुखिया की सरकारी गाड़ी इन नियमों का पालन नहीं कर रही है. इससे पहले भी इसी गाड़ी का सीट बेल्ट नहीं लगाने पर चालान काट चुका है.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के कुशही गांव गए हुए थे. वहां उन्होंने पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के पिता और सामाजिक कार्यकर्ता रामायण राय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. साथ ही रामायण राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस सरकारी वाहन से करगहर पहुंचे थे, उस सरकारी वाहन का नंबर BR01CL 0077 था.
सीएम नीतीश कुमार का सरकारी वाहन परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया. इस गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बीते चार अगस्त 2024 को ही समाप्त हो चुका है. इसके बावजूद यह गाड़ी सड़क पर चल रही है. सबसे अहम बात यह है कि खुद बिहार के मुख्यमंत्री इस वाहन का उपयोग कर रहे हैं. बताया यह भी जा रहा है कि इस वाहन पर पहले भी जुर्माना लग चुका है. इसी साल 23 फरवरी को सीट बेल्ट नहीं लगाने के लिए इसी गाड़ी पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था. हालांकि, ये चालान रोहतास में नहीं बल्कि किसी अन्य जिले के टॉल गेट पर काटा गया.
सीएम के सरकारी वाहन से जुड़ी इन खबरों को एम परिवहन ऐप के माध्यम से जानकारी को लोग सोशल मीडिया पर भी साझा कर रहे हैं. बता दे कि सरकारी नियम के अनुसार, अगर पेट्रोल और डीजल चालित वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है तो इसके लिए दस हजार रुपए तक का जुर्माना हो सकता है. इसके अलावा, कुछ परिस्थितियों में वाहन को जब्त किया जा सकता है और कार के मालिक को छह महीने तक की जेल भी हो सकती है.

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला