15 दिसंबर से सीएम नीतीश करेंगे संवाद यात्रा

 पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा पर निकलेंगे। अपनी यात्रा के दौरान सीएम सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनसे बात करेंगे और योजनाओं का फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही सीएम सात निश्चय एक और दो, जल जीवन हरियाली और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की प्रगति की भी जानकारी लेंगे।
मुख्यमंत्री के संवाद यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है। इसके लिए सभी जिलों से पांच पांच गांवों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। मुख्यमंत्री के संवाद यात्रा के मद्देनजर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने गुरुवार को सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव के साथ समीक्षात्मक बैठक की और आवश्यक निर्देश भी दिए।
अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जिलों में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही सीएम विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर फीडबैक लेंगे। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री की यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण रखें और इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय को उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने लंबित कार्यों को जल्दी पूरा करने का भी निर्देश दिया।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!