Bihar Politics : सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने पहुंचे, बिहार में सियासी हलचल तेज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे हैं। उन्होंने राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर से मुलाकात की. नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। 5 फरवरी को बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। इस दिन राज्यपाल संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।  नीतीश कुमार ऐसे समय राजभवन पहुंचे हैं, जब बिहार की सियासत में कई तरह के कयास चल रहे हैं।

हाल में नीतीश कुमार को लेकर कई तरह के बयान भी सामने आए. कहा जाने लगा कि जेडीयू और आरजेडी की राह अलग हो सकती है। चर्चा ये भी हुई कि नीतीश फिर बीजेपी के साथ सरकार बना सकते हैं। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने भी बयान दिया था। एक इंटरव्यू में अमित शाह से नीतीश कुमार को लेकर सवाल पूछा गया था। उनसे पूछा गया कि ये आना चाहेंगे तो क्या रास्ते खुले हैं। जवाब में अमित शाह ने कहा कि जो और तो से राजनीति में बात नहीं होती। उन्होंने आगे साफ तौर से कहा कि किसी का प्रस्ताव होगा, तो विचार किया जाएगा।

नीतीश-लालू की हुई थी मुलाकात

तमाम चर्चाओं और अटकलों के बीच पिछले हफ्ते नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू यादव की मुलाकात हुई थी। मीटिंग में तेजस्वी यादव भी थे. उधर, जेडीयू में अपने विधायकों को पटना में रहने का आदेश दिया था।  नीतीश के फिर से बीजेपी के साथ जाने की चर्चाओं पर भागलपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बयान दिया था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मर जायेंगे मिट जाएंगे लेकिन अब बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। अगर नीतीश कुमार बीजेपी के साथ चले गए तो उनका राजनीतिक पतन हो जाएगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पाला बदलने वाले नहीं है अगर वो जाएंगे तो उनका वजूद खत्म हो जाएगा।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?