सीएम नीतीश ने वैशाली को दिया करोड़ों की सौगात

-नगवा में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत
-जीविका दीदियों की जमकर की तारीफ

 

मोहन कुमार सुधांशु/ वैशाली

जिला में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात योजना पर अपनी मोहर लगाई है। जिसमें बाया नदी का उराही, बरैला चौर का विकाश और सौनदर्जी करण महुआ मे ग्रिड सब स्टेशन तथा चार प्रखंडो मे पावर सब स्टेशन का निर्माण, हाजीपुर शहर से जल निकासी और नाला का निर्माण, गोरौल मे डिग्री कालेज की स्थापना, गंडक नदी के हाजीपुर साइड मे छूटे हुये भाग मे तटबंध का निर्माण एवं सुदृद्धिकरण का कार्य और आमस -दरभंगा के किनारे एक हजार 293 एकड भूमि पर बड़ा अधोगिकी पार्क का निर्माण कराने की घोषणा की।इन कार्यों पर करोड़ो रूपये खर्च होने की बात कही
पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के नगवा गांव में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों का हाल पूछा. जीविका समूह के प्रखंड परियोजना प्रबंधक शोभा कुमारी के नेतृत्व में जीविका दीदियों द्वारा स्वागत किया गया। वही जीविकादीदी कंचन देवी, अंजू देवी,रीना देवी,बबिता देवी, निर्मला देवी, शोभा,नीतू कुमारी, गुड़िया कुमारी,मीना देवी,नीला देवी सहित अन्य जीविका दीदियों द्वारा पर्दशनी लगाई गई थी ,जिसमे नीरा, डिजिटल टेबलेट, स्वास्थ्य किट, ग्राहक सेवा केंद्र , मशरूम, श्री अन्य,शहद उत्पादन, दीदी की नर्सरी, सहित विभिन्न सामग्रियों का पर्दशनी लगाया गया था. साथ ही जीविका से जुड़ी महिलाओ ने सीएम से रोजगार देने की मांग भी किया। अगरबती,पापड़, कपड़ा, सिलाई मशीन सहित अन्य रोजगार की जानकारी सीएम ने लिया। सीएम के स्वागत में रंगोली भी बनाई गई थी. वही जीविका दीदियों को सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत ई रिक्सा सौपा. साथ ही मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आवास योजना के तहत जीविका दीदियों को आवास की चाभी सौपी। प्रगति यात्रा के दौरान दिव्यंगों को मोटरचालित ट्राई साइकिल दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिव्यांग कमलेश कुमार, पवन कुमार साह, रामनाथ कुमार, मो आजम एवं नीरज कुमार को बैट्री चलित ट्राई साइकिल की चाभियां सौपी। साथ ही हेमलेट भी सौं।. सभी दिव्यांग ट्राई साइकिल पाकर काफी खुश दिख रहे थे।
नगवा गांव मे प्रगति यात्रा के दौरान स्वागत करने में विद्यालय के छात्र, छात्राएं भी पीछे नही रहे। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के बर्डेन स्मिता कुमारी के नेतृत्व में बच्चों ने स्वागत गान एवं रंगोली बनाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया। साथ ही लोगो ने विद्यालय में पुस्तकालय स्थापित करने की मांगे रखी.

  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

    Continue reading
    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!