सीएम ने खगड़िया में 220 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

430 करोड़ की सौगात

दीपक कुमार तिवारी

खगड़िया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी, दिन गुरुवार को प्रगति यात्रा के दौरान खगड़िया पहुंचे। जहां उन्होंने जिले को 430 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया से अपने तीसरे चरण की प्रगति यात्रा की शुरुआत की है। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगभग 220 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। सुरक्षा व्यवस्था में चूक न हो इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनौती की गई थी। सीएम नीतीश कुमार ने जिले के महेशखुंट स्थित पशु आहार कारखाना, जीविका भवन, महिला आरटीआई कॉलेज भवन के उद्घाटन के साथ-साथ खगड़िया के नगर सुरक्षा तटबंध का भी जीर्णोद्धार किया। साथ ही कई विभिन्न योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महेशखुंट पंचायत के वार्ड नंबर 12 और 14 में विकास कार्य का निरीक्षण किया और जीविका दीदियों के साथ संवाद भी किया। प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने 43 करोड़ की लागत से बने पशु चारा फैक्ट्री का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। वहीं सीएम ने समाहरणालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने खगड़िया के महेशखूंट में 43 करोङ की लागत से बनकर तैयार पशु आहार कारखाना का उद्घाटन किया। सुधा के द्वारा खोले गए इस कारखाना में 300 मीट्रिकटन पशु आहार का उत्पादन प्रतिदिन किया जायेगा। वहीं उन्होंने अलौली प्रखंड में बागमती नदी स्थित गढ़ घाट में 39 करोड़ की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का भी शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को शहर में करीब 40 करोड़ की राशि से बनकर तैयार महिला आईटीआई कॉलेज का भी उद्घाटन किया। जबकि उन्होंने 39 करोड़ की राशि से निर्माण किए जाने वाला शहर के बायपास सड़क का निरीक्षण भी किया। जहां उन्होंने बायपास निर्माण स्थल की जानकारी अधिकारियों से ली। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व विधायक पूनम यादव के द्वारा उनको इस बाबत जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

    Continue reading
    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए