करीबी 17 एमएलए की कट सकती है टिकट, कांग्रेस अध्यक्ष ने की बैठक पंजाब सांसदों के साथ

नई दिल्ली| कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कल शाम 6:30 बजे कांग्रेस पार्टी के पंजाब सांसद के सदस्यों की बैठक बुलाई। बैठक में पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर पंजाब सांसद प्रताप सिंह बाजवा, संतोख चौधरी, अमर सिंह, मनीष तिवारी पहुंचे।

दरअसल एक दिन पहले बुधवार को ही पंजाब कांग्रेस के नेताओं की बैठक में यह तय किया गया था कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की औपचारिक को लेकर शुरूआत करेंगे। राहुल गांधी के चुनावी अभियान को लेकर सोनिया गांधी ने सांसदों से उनका फीडबैक लिया। इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष ने सांसदों को एकजुट होकर चुनाव में जाने के निर्देश दिए।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के पार्टी विस्तार पर भी चर्चा की। दरअसल पंजाब कांग्रेस के कई विधायक अमरिंदर सिंह के संपर्क में हैं। ऐसे में पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सूत्रों के अनुसार इस बार कांग्रेस पार्टी लगभग 60 विधायकों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। इनमें से 17 ऐसे विधायक चिह्न्ति किए गए हैं, जिनकी टिकट पर संशय बना हुआ है। इनमें से अधिकतर विधायक पूर्व मुख्यमंत्री और पीएलसी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली में पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस वॉर रूम में एक अहम बैठक हुई। बैठक में पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हुए थे। बैठक के बाद हरीश चौधरी ने कहा था कि पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी एक परिवार से केवल एक ही उम्मीदवार को टिकट देगी। बैठक में 117 सीटों पर उम्मीदवारों की चर्चा हुई।

संसद सत्र के बाद कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी सिलसिले में पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब के सांसदों से उनकी राय ली।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?