मजदूरों की सभा में सीटू की अपील गुलामी के दस्तावेज 4 लेबर कोड लाने वाली भाजपा हराओ, रोजी-रोटी व लोकतंत्र बचाओ

गौतमबुद्धनगर । भाजपा हराओ, लोकतंत्र व मजदूरों के हक अधिकार बचाओ अभियान के तहत सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर ने सूरजपुर पार्क ग्रेटर नोएडा पर मजदूरों की आम सभा का आयोजन किया। आम सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है यह हर 5 साल में एक बार होने वाला आम चुनाव नहीं है, इस चुनाव पर हमारे- आपके जीवन और यहां तक की पूरे देश का भविष्य टिका हुआ है। 2014 में जिन झूठे वादों के साथ भाजपा सत्ता में आई थी उनकी सच्चाई आज देश की जनता के सामने हैं। पिछले 10 सालों में केन्द्र की भाजपा सरकार ने मालिकों को लूट की खुली छूट दी, पुराने श्रम कानून को खत्म किया, मालिकों के पक्ष में नए लेबर कोड बनाए, जिनके लागू होते ही चाहे हम फैक्ट्री मजदूर हो, निर्माण श्रमिकों हो या फिर किसी संस्थान में काम करने वाले कर्मचारी हो, हमारे तमाम हक- अधिकार छीन जाएंगे, काम के घंटों, कार्य स्थल पर सुरक्षा, वेतन, सामाजिक सुरक्षा- सब कमजोर हो जाएंगे। यानीकि मोदी सरकार ने मालिकों को हमारे शोषण की इजाजत दे दी है। ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया तथा सीमित अवधि की रोजगार व्यवस्था व अप्रेंटिसशिप एक्ट में बदलाव लाए, जिससे रोजगार की सुरक्षा ही नहीं बची है।

महंगाई व बेरोजगारी आज चरम पर है इसी का नतीजा है कि मलिक काम पर रखते समय मनमर्जी शर्तें मजदूरों पर थोप रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम मजदूरों को अपने और अपने बच्चों का जीवन बचाए रखना है। साथ ही इस महान देश को बचाए रखना है तो हमें बीजेपी को हराना ही होगा भाजपा को हराने का मतलब है मजदूर विरोधी नीतियों को पीछे धकेलना। इसीलिए मजदूर संगठन सीटू सभी मेहनतकश भाई और बहनों से अपील करती है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए वोट करें। अपने परिवार, रिश्तेदारों, पड़ोसियों तथा साथी मजदूरों को भी यही करने के लिए कहें। अपनी लोकसभा गौतम बुध नगर सीट पर भाजपा के सामने सबसे मजबूत उम्मीदवार इंडिया गठबंधन व सपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर को वोट दे और दिलवाएं।
सभा को संबोधित करते हुए अनमोल इंडस्ट्रीज इम्पलाईज यूनियन के नेता जोगेंद्र सिंह सैनी ने कहा की नई शिक्षा नीति के जरिए शिक्षा को और महंगा कर दिया जिसके जरिए भाजपा सरकार साफ संदेश देना चाहती है कि मजदूर का बच्चा डॉक्टर- इंजीनियर नहीं केवल और केवल मजदूर ही बन सकता है।
सीटू जिला महासचिव रामसागर ने कहा कि 10 सालों में हर मोर्चे पर फैल केंद्र सरकार पिछली सरकारी योजनाओं को “मोदी की गारंटी” के नाम से जनता में परोस रही है। हमारे जीवन और जीविका पर जिस तरह के हमले मोदी सरकार ने किए उसके बाद यह तमाम स्कीम गरीब जनता के साथ सिर्फ कोरा मजाक है। भाजपा, आरएसएस तथाकथित ,”हिंदू राष्ट्र” की आड़ में बड़े पूंजीपतियों का शासन कायम करना चाहती है जिससे बहुमत जनता मोदी जी के नए भारत में पूंजीपतियों की गुलाम बनकर रह जाएगी।
आम सभा को सीटू जिला सचिव राम स्वारथ, मानीताऊ इम्पलाईज यूनियन के नेता मोहम्मद फिरोज, संतोष कुमार, एच-1 इम्पलाईज यूनियन के नेता अमीचंद, अंबुजा सीमेंट कंपनी के नेता अमित, बादल साह सहित विभिन्न मजदूर नेताओं ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी