श्रमिकों की कई मांगों/ समस्याओं को लेकर दिल्ली सचिवालय पर सीटू कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

नई दिल्ली, उपराज्यपाल दिल्ली की मनमर्जी, तानाशाही एवं मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार की श्रमिकों के प्रति उदासीनता, संवेदनहीनता के चलते दिल्ली के मेहनतकशों आवाम के बदतर होते हालात के खिलाफ सीटू दिल्ली राज्य कमेटी के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत स्थाई एवं ठेका कर्मचारियों ने अपने क़ानूनी अधिकार की हिफाज़त करने, सैलरी का समय से भुगतान करने, समान काम का समान वेतन देने, सरकारी विभागों में रक्त पदों को भरने, सभी को पेंशन और ईलाज की सुविधा देने इत्यादि मांगों के समर्थन में Atishi #CMDelhi और मुख्य सचिव, दिल्ली सरकार के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

अभी तो ली अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है,आदि नारे लगाते हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली के अस्पताल, महिला बाल विकास विभाग, दिल्ली सरकार, एनडीएमसी ने भाग लिया। इनका समर्थन दिल्ली औद्योगिक मज़दूर, भवन निर्माण मज़दूर, रेहड़ी पटरी कामगार यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।
प्रदर्शन को सीटू के राष्ट्रीय सचिव उमेश कुमार ने संबोधन कर आंदोलन को और तीखा करने का आह्वान किया।
प्रदर्शन को सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष कामरेड वीरेंद्र गौड़, महासचिव अनुराग सक्सैना, सचिव मंडल सदस्य सिद्धेश्वर शुक्ला, पी वी अनियन, कमला, पुष्पेंद्र सिंह, सीटू गौतम बुध नगर जिलाध्यक्ष कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा आदि नेताओं ने संबोधित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार, दिल्ली सरकार व केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा किया। साथ ही गौतम बुध नगर के किसानों पर उत्तर प्रदेश सरकार और गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे दमन- शोषण व उत्पीड़न को भी रेखांकित किया। और कहां कि हम एकजुट होकर लड़ेंगे और निश्चित रूप से जीतेंगे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?