सीटू कार्यकर्ताओं ने श्रम कार्यालय का घेराव कर किया धरना प्रदर्शन 

4 मार्च को मानी ताऊ कम्पनी के गेट पर होगी मजदूर- किसान महापंचायत

द न्युज 15 
नोएडा।  कम्पनी प़बन्धको की हटधर्मिता के चलते मैसर्स – मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रा०लि०, प्लांट न0- 22 उधोग विहार, ग्रेटर के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। कम्पनी के गेट पर जहां 02 मार्च 2022 को 26 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। वही श्रम विभाग द्वारा कम्पनी प्रबंधकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज कर्मचारियों के परिजनों व सीटू कार्यकताओं ने सीटू नेता रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, पूनम देवी, लता सिंह, राम स्वारथ, संन्तोष, जनवादी महिला समिति के नेता आशा यादव, रेखा चौहान, गुडिया, आदि के नेतृत्व में उप श्रम आयुक्त श्रीमती वंदना गुप्ता का श्रम कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। जिसके चलते श्रम कार्यालय का कामकाज ठप हो गया।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि यदि श्रम विभाग द्वारा उपरोक्त कम्पनी के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
सीटू जिला महासचिव रामसागर ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए श्रम विभाग की मुखिया उप श्रम आयुक्त वंदना गुप्ता द्वारा कम्पनी प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए और कम्पनी प्रबंधकों से सांठगांठ करने के लिए कड़ी आलोचना किया।
साथ ही उन्होंने बताया कि 4 मार्च 2022 को दोपहर 12:00 बजे मानी ताऊ कम्पनी के गेट पर बड़ी मजदूर किसान महा पंचायत की जाएगी जिसे सीटू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद कॉमरेड तपन सेन सहित कई वरिष्ठ मजदूर किसान नेतागण संबोधित करेंगे। उन्होंने मजदूरों से अपील करते हुए 4 मार्च को होने वाली आम सभा में भारी संख्या में पहुंचने की अपील किया।

Related Posts

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

Continue reading
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

  • By TN15
  • March 20, 2026
फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

  • By TN15
  • March 20, 2026
अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

  • By TN15
  • March 20, 2026
भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

  • By TN15
  • March 20, 2026
होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

  • By TN15
  • March 20, 2026
मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

  • By TN15
  • March 20, 2026
हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी