सीवरेज रोड के नागरिकों ने सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम

नाला और सीवरेज के गंदा पानी से सड़क बनी नरक

— दहचन्नी मोड़ की हालत नारकीय

— मलजल से होकर घर से जाना- आना बना नियति

 राजगीर। पर्यटक शहर राजगीर के सीवरेज रोड में सीवरेज नाला ओवरफ्लो हो रहा है। सड़क किनारे बने नाले का पानी भी खुलेआम सड़क पर ही बहता है। बिना स्लैब के नाला रहने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। इस कारण रोड की हालत नारकीय बन गयी है। मलजल से होकर घरों और मंदिरों में जाने के लिए नागरिक मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों की है। उन्हें भी उसी मलजल से होकर घर से स्कूल और स्कूल से घर जाना पड़ता है। अक्सर आने जाने वाले वाहनों से उनके स्कूल ड्रेस कीचड़ पड़ने से गंदे होते रहते हैं। इस समस्या से जूझ रहे सीवरेज रोड दहचन्नी मोड़ वासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। नागरिकों का आक्रोश कभी ज्वालामुखी की तरह फूट सकता है।

 

वार्ड संख्या 26 के सीवरेज रोड में रहने वाले नगर वासियों ने नगर परिषद को एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया है। इस अवधि में सीवरेज का ओवरफ्लो बंद नहीं हुआ, सड़कों पर पहले की तरह नाले के गंदे पानी बहते रहे, नाला पर स्लैब नहीं लगाया गया, तो व्यवस्था से अजिज नगरवासी कोई भी कठोर कदम उठा सकते हैं। वार्ड 26 के नागरिकों ने कटाक्ष करते हुए पूछा कि मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी, सीटी मैनेजर इस रोड से पैदल गुजरेंगे तो कैसा महसूस करेंगे। स्कूल जाने के दौरान उनके बच्चे के ड्रेस कीचड़ से गंदे हो जायेंगे तो कैसा महसूस करेंगे। गोरेलाल सिंह, लालो पंडित, संतोष साव, शंकर ठाकुर, सुरेन्द्र प्रसाद, पुरुषोत्तम कुमार, सुधीर कुमार, ललन चौधरी, सुरेंद्र गोस्वामी, कांति देवी, रूपा देवी, पंकज कुमार एवं अन्य ने बताया कि सीवरेज रोड नरक बन गया है। इस रोड के सीवरेज की बात छोड़िये नाला की भी सफाई नहीं होती है। सफाई नहीं होने के कारण नाला गंदगी से बजबजा रहा है। नाला का पानी सालों सड़क पर बहता रहता है। शिकायत करने पर भी नगर परिषद द्वारा सफाई नहीं करायी जाती है। नागरिकों की माने तो नगर परिषद की अकर्मण्यता के कारण नगर की नरकीय हालत बन गयी है। सीवरेज और नाला का मलजल सड़क पर जमा होने से इस मार्ग से आवाजाही करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाेग वाहनों से गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। घरों में दुर्गंध के कारण रहना मुश्किल हो गया है। दुर्गंध के कारण पुरुष नाक पर रुमाल रखकर तो महिलाएं दुपट्टा और पल्लू रखकर आते जाते हैं। शिकायत है कि कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण करने के कारण आये दिन वाहन मालिक एवं स्थानीय लोगों के बीच विवाद का सामना करना पड़ता है।

— अधिकारी बोले
शहर के वार्ड संख्या 26 के नागरिकों से मिली सूचना के आधार पर सीवरेज रोड के नाला की सफाई बुधवार से शुरू की गयी है। सीवरेज और नाला का पानी सड़क पर नहीं बहे। इसकी व्यवस्था नगर परिषद द्वारा किया जायेगा।

संतोष कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, राजगीर

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi