चिरैया : युवती की संदिग्ध हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी । जिले के चिरैया थाना क्षेत्र स्थित बैधनाथपुर गांव निवासी हरि ठाकुर की बेटी नीति कुमारी की संदिग्ध रूप से हुई हत्या को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात के द्वारा गठित एसआईटी ने घटना के मुख्य आरोपी विक्की कुमार को रक्सौल के भारत -नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तकनीकी आधार पर जांच को और आगे बढ़ा रही है। वहीं इस मामले के अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि इस टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को डीआईजी, बेतिया के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

बता दें कि विगत दिनों पेड़ से लटकता हुआ युवती का शव बरामद किया गया था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस हत्या की आशंका पर जांच शुरू कर दी थी।
इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई राजू ठाकुर ने बताया कि शराब तस्कर घर के बाहर ही गाड़ी लगाकर शराब की तस्करी करते थे और बार बार मेरी बहन के मना करने के बाद भी वह नहीं माने। वहीं कल देर रात संध्या से ही मेरी बहन गायब हो गई और आज सुबह बगीचे में पेड़ से लटकता हुआ उसका शव बरामद हुआ है। वही इस मामले में सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया था कि इस संदिग्ध मौत को लेकर कहा की हत्या के एंगल से जांच की जा रही है। वहीं एसपी के निर्देश पर इस हत्या मामले की गहन जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। जिसके बाद एसआईटी ने हत्या के मुख्य आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • Related Posts

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading
    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी?