Bihar News : विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग!

विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान!

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने दिया संकेत 

 नई दिल्ली/पटना। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान विधानसभा चुनाव में हाथ आजमा सकते हैं। वह खुद और उनकी पार्टी चाहती है कि वह केंद्र नहीं बल्कि प्रदेश की राजनीति करें। चिराग पासवान ने हाल ही में संकेत दिया है कि उन्हें अपनी पार्टी की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मिला है। उन्होंने कहा है कि अगर पार्टी चाहेगी, तो वह निश्चित रूप से चुनाव लड़ने पर विचार करेंगे। यह बयान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए दिया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि यह कोई दिखावा नहीं है, बल्कि पार्टी की इच्छा पर निर्भर करेगा।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद और बिहार प्रभारी अरुण भारती ने भी इस बात का संकेत दिया है कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं, और पार्टी कार्यकर्ता उन्हें एक बड़े रोल में देखना चाहते हैं। खास तौर पर, यह चर्चा है कि चिराग पासवान किसी सामान्य (जनरल) सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, न कि आरक्षित सीट से, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि वह पूरे बिहार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं, न कि केवल एक वर्ग विशेष का। संभावित सीटों में पटना, दानापुर या हाजीपुर का नाम सामने आ रहा है।

हालांकि, चिराग पासवान ने यह भी कहा है कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा हैं और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा। अंतिम फैसला उनकी पार्टी और गठबंधन की रणनीति पर निर्भर करेगा।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया