चिराग पासवान रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे : सम्राट चौधरी

अभिजीत पांडे

पटना / हाजीपुर। उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि हाजीपुर में चिराग पासवान रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे। पूरे बिहार में सभी 40 सीट जीतेंगे।

एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में बुधवार को भाजपा अध्यक्ष ने कहा तेजस्वी रोजगार की बात करने से पहले यह हिसाब दें और जवाब दें कि लालू यादव के 15 साल के शासनकाल में युवाओं का भविष्य क्यों चौपट किया? पीएम मोदी देश को विकास के रास्ते पर ले गए। अर्थव्यवस्था में रैंकिंग अच्छी हुई। 74 वर्ष में पीएम मोदी काम कर रहे हैं। 34 वर्ष की उम्र में तेजस्वी बीमार हो गए।

डिप्टी सीएम ने कहा कि तेजस्वी यादव अब कुछ कर नहीं पा रहे हैं। नीतीश कुमार ने उनको छोड़ दिया। तेजस्वी अब भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। श्री कृष्ण सिंह के बाद नीतीश कुमार ही वह मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा विकास का काम किया। तेजस्वी के कहने से कुछ नहीं होगा। तेजस्वी के पास वोट नहीं है। लालू यादव के कुछ वोट है जो इस चुनाव बाद समाप्त हो जाएगा।

ओवैसी के पीएम मोदी व वोटरों पर दिए गए बयान पर सम्राट चौधरी ने कहा कि जो पाकिस्तान, बंगलादेश से आए हैं वह घुसपैठिये हैं। पीएम मोदी कभी किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोले, लेकिन लालू यादव और ‘इंडिया’ गठबंधन तुष्टिकरण का काम करते हैं। वहीं, भूपेश बघेल के बयान पर उन्होंने कहा कि जिस राहुल गांधी का खाता नहीं खुल रहा। दो दो सीटों पर लड़ रहे हैं। वैसे सीट पर लड़ने गए हैं रायबरेली जहां उनके पापा, मम्मी, दादी सब चुनाव लड़े। खानदानी सीट पर लड़ने गए हैं।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा