चिराग पासवान को INDIA गठबंधन से मिला बड़ा ऑफर

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसा हुआ है. इस बीच जानकारी के अनुसार इंडिया गठबंधन ने चिराग पासवान की पार्टी को अपने पाले में लाने की कवायद शुरू कर दी है. खबरों के अनुसार विपक्षी गठबंधन की तरफ से चिराग पासवान की पार्टी को बिहार में 8 और यूपी में 2 सीटों का ऑफर दिया गया है. अभी तक लोजपा रामविलास की तरफ से इस मुद्दे पर कुछ भी बयान नहीं दिया गया है लेकिन पार्टी के अंदर इसे लेकर मंथन जारी है.

एनडीए से चिराग पासवान की क्या है मांग?

चिराग पासवान अपने आप को रामविलास पासवान का असली उत्तराधिकारी मानते हैं. उनका कहना है कि बीजेपी उन्हें उतनी सीटे दे जो पिछले चुनाव में लोजपा को दी गयी थी. साथ ही चिराग पासवान हाजीपुर सीट से भी चुनाव लड़ना चाहते हैं. वहीं उनके चाचा पशुपति पारस किसी भी हालत में हाजीपुर सीट छोड़ने से मना करते रहे हैं. उनका कहना है कि संपत्ति का उत्तराधिकारी चिराग पासवान हो सकते हैं लेकिन राजनीतिक उत्तराधिकारी मैं ही हूं.

चिराग पासवान और पशुपति पारस में फंस गया है पेंच

चिराग पासवान की और पशुपति पारस के बीच सीटों पर सबसे ज्यादा पेंच फंसता दिख रहा है. चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस अपने अपने दल को असली लोजपा (लोकजन शक्ति पार्टी) बता रहे हैं. कहा जा रहा है कि पारस सीटिंग गेटिंग के फॉर्मूले पर सीट मांग रहे हैं. जबकि चिराग पासवान अपने को रामविलास पासवान के वोट बैंक का असली वारिस बता कर सीटें मांग रहे हैं.

राजद और लोजपा में पहले भी हो चुके हैं गठबंधन

बिहार की राजनीति में राजद और लोजपा पहले भी मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं. साल 2004 के लोकसभा चुनाव में राजद, लोजपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और इस गठबंधन को शानदार सफलता मिली थी. हालांकि साल 2009 के लोकसभा चुनाव में राजद और लोजपा साथ थे लेकिन कांग्रेस इस गठबंधन से अलग हो गयी थी और राजद-लोजपा गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा था. 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में भी राजद लोजपा गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में लोजपा एनडीए मे शामिल हो गयी. लालू परिवार और रामविलास पासवान के परिवार के रिश्ते हमेशा से अच्छे रहे हैं. 2009 के चुनाव में जब रामविलास पासवान चुनाव हार गए थे तो उन्हें राजद की तरफ से राज्यसभा भेजा गया था.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- कुछ दिन और कीजिए इंतजार

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी राज्य में सीट शेयरिंग को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है, इसका पता NDA की जल्द ही होने वाली बैठक के बाद चल जाएगा. बताते चलें कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी बिहार में तीन सीटों पर दावा करती रही है. हालांकि एनडीए के मौजूदा हालत में उन्हें तीन सीटें मिलने की कम संभावना जतायी जा रही है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एनडीए में 3 सीटें मिली थी. हालांकि उस समय जदयू एनडीए का हिस्सा नहीं था.

बीजेपी और जदयू में बन गयी है बात?

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत आखिरी दौर में है. और ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर बात बन चुकी है और इसका किसी भी वक्त औपचारिक तौर पर ऐलान हो सकता है. जदयू की तरफ से दावे हो रहे हैं कि दोनों ही दलों के बीच अपनी-अपनी जीती हुई सीट को लेकर सहमति है.

  • Related Posts

    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
    • TN15TN15
    • March 18, 2026

    पीएम मोदी ने बुधवार को राज्यसभा सांसदों के…

    Continue reading
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    चंडीगढ़। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर हुए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    • By TN15
    • March 18, 2026
    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

    • By TN15
    • March 18, 2026
    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर  की शख्स हत्या, बवाल,  भड़के पप्पू यादव

    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    • By TN15
    • March 18, 2026
    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’