मुखिया को अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, इलाके में हड़कंप

 सीतामढ़ी । सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में मोहनपुर से दोस्तपुर के बीच बुधवार की रात पल्सर बाइक एवं स्कॉर्पियो सवार दर्जन भर की संख्या में बदमाशों ने मुखिया मधुरेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्र को गोलियों से भून डाला। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गाड़ी में बगल की सीट पर बैठी उसकी पत्नी और पीछे बैठे कुत्ते को कोई अपराधियों ने कोई हानि नहीं पहुंचाया। मुखिया को गोली लगने के बाद मुखिया की पत्नी ने घर पर फोन कर बेटी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते हीं मुखिया के परिजन और समर्थक अस्पताल पहुंचे। देखते हीं देखते अस्पताल में मुखिया के समर्थकों से भर गया।
वहीएसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि ओवरटेक कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल से एक दर्जन की संख्या में खाली खोखा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घटना में पिस्टल का प्रयोग किया गया है। मामले में एसटीएफ का गठन कर दिया गया है, रात से ही छापेमारी की जा रही है। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर की जाएगी। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जल्दी हीं उन्हें दबोच लिया जाएगा।
मिश्र सोनबरसा प्रखंड की कचोर पंचायत के बतौर दूसरी बार मुखिया बने थे। मुखिया के हत्या की जानकारी मिलते ही अफरातफरी का माहौल बन गया वही बड़ी संख्या में मुखिया समर्थक और शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा व नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार, मुखिया श्री मिश्र अपनी उजले रंग के क्रेटा कार में सवार होकर पत्नी के साथ कचोर गांव स्थित घर से शहर के बसबरिया वार्ड नंबर 25 स्थित घर लौट रहे थे। जिस दौरान उक्त घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि हरिहरपुर गांव के पास पहुंचने पर पल्सर बाइक एवं स्कॉर्पियो सवार करीब एक दर्जन की संख्या बदमाशों ने ओवरटेक कार पर ईंट से हमला कर दिया कार रूकते ही बदमाशों ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी मुखिया को पांच गोलियां लगी है, इसमें एक गोली सीने में एक सिर में हाथ ने एवं पेट में दो गोली लगी पत्नी के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे तथा अस्पताल पहुंचाया।
मिश्रा के भाई गोपाल मिश्रा ने बताया कि एक बार पहले भी इनपर जानलेवा हमला किया जा चुका है वही घटना स्थल पर से एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि ओवरटेक कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल से एक दर्जन की संख्या में खाली खोखा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया है घटना में पिस्टल का प्रयोग किया गया है। मामले में एसटीएफ का गठन कर दिया गया है रात से ही छापेमारी की जा रही है। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर की जाएगी. पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जल्दी हीं उन्हें दबोच लिया जाएगा।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी