गया में मुख्य सचिव ने प्रचार की दिखाई हरी झंडी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025

गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत प्रचार अभियान का आज गया जिले में शुभारंभ हुआ। बिहार के मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा ने जिला अतिथि गृह से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गया एवं बोधगया के विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया। इस मौके पर मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना ए.एन. और गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम भी मौजूद थे।

इस प्रचार अभियान का उद्देश्य खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन और अधिक से अधिक जनजागरूकता सुनिश्चित करना है। प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 15 मई 2025 के बीच बिहार के पांच जिलों—पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय—में किया जाएगा। गया जिले में इस दौरान सात प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें करीब 2200 खिलाड़ी, तकनीकी स्टाफ और अन्य कर्मी भाग लेंगे।

मुख्य सचिव श्री मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने इस प्रचार अभियान को खेल आयोजन की सफलता में अहम बताया और सभी विभागों से समन्वय और सहयोग की अपील की।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन से राज्य में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती