बुद्ध पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की पूजा-अर्चना

 विश्व शांति की कामना

पटना। दीपक कुमार तिवारी।

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा, बोधगया के बोधिवृक्ष, आनंद बोधि वृक्ष तथा श्रीलंका के अनुराधापुरम से लाए गए बोधिवृक्ष की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध भंते की अगुवाई में मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र करुणा स्तूप में स्थित भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थियों की भी पूजा की, परिक्रमा की और ध्यान साधना की।

मुख्यमंत्री ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ मिलकर विश्व शांति, राज्य की सुख-समृद्धि और देश में अमन-चैन के लिए मंगल कामना की। इसके बाद उन्होंने विपश्यना केंद्र का भी निरीक्षण किया और ध्यान में भाग लिया। केंद्र के संचालकों ने सुविधाओं के विस्तार में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार, सांसद संजय कुमार झा, देवेश चन्द्र ठाकुर, पटना की महापौर सीता साहू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर भी बौद्ध शिला व बोधिवृक्ष की पूजा कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया