Site icon

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया अर्घ्य

 पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार शाम अपने सरकारी आवास, एक अणे मार्ग में भगवान भास्कर को अपने परिवार के सदस्यों के साथ अर्घ्य अर्पित किया और राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री आवास में ये आयोजन पूरी तरह पारिवारिक था। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश के परिवार के लोग शामिल हुए थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ये अनुशासन का पर्व है। सूर्य देव से राज्य की प्रगति, सुख-समृद्धि की प्रार्थना करता हूं। पिछले कई सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर ही छठ पर्व का आयोजन किया जाता रहा है। जिसके बाद वह पटना के छठ घाटों के निरीक्षण के लिए निकलते हैं। इस बार उनके साथ छठ पर्व मनाने के लिए जेपी नड्डा भी पटना पहुंचे हैं।

Exit mobile version