मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिमरिया घाट का किया निरीक्षण

 छठ महापर्व की तैयारियों का लिया जायजा

दीपक कुमार तिवारी

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बेगूसराय जिले के नवनिर्मित सिमरिया घाट का निरीक्षण कर छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाएं और मार्गों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, जिससे व्रती आसानी से घाट तक पहुंच सकें।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सिमरिया धाम में नव निर्मित धर्मशाला का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही राजकीय कल्पवास मेला क्षेत्र में साधु-संतों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने राजेन्द्र सेतु के समानांतर निर्माणाधीन सिक्स लेन सड़क पुल की प्रगति की भी समीक्षा की और इसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, सांसद संजय कुमार झा, स्थानीय विधायकों सहित कई अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिमरिया धाम का विकास काफी अच्छा हुआ है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।

  • Related Posts

    ‘यही हाल रहा तो राजनीतिक़ ड्रामेबाजी के उस्ताद बन जाएंगे प्रशांत किशोर, JDU का वार
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

    पटना। जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता नीरज…

    Continue reading
    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस