मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 9888 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

भवेश कुमार

पटना। बिहार के राजस्व भूमि सुधार विभाग की तरफ से 9888 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र सौंपा गया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को सभी अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र सौंपा और बेहतर ढंग से काम करने का निर्देश भी दिया।

इस दौरान सबसे पहले महिला को सर्वेक्षण बंदोबस्त पदाधिकारी का नियुक्ति पत्र मिला। ये सभी बिहार के भूमि के सर्वे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि इन लोगों पर बिहार के भूमि सुधार विभाग में बड़ी ज़िम्मेदारी होगी और ये लोग बिहार में कई वर्षों से लंबित जमीन विवाद को सुलझाने का काम करेंगे।

इस दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि 130 साल के इतिहास में यह पहला मौका है। सीएम नीतीश कुमार ने विशेष सर्वेक्षण का काम शुरू किया है। 1870 में पहली बार सर्वेक्षण का काम शुरू हुआ था। जो काम 130 सालों में नहीं हुआ वो अब हो रहा है। बिहार में जमीन विवाद के कारण केस मुकदमे बढ़े हैं।

इसे खत्म करने के लिए बिहार में जमीन के सर्वे की बड़ी शुरुआत की जा रही है। हवाई एरियल के जरिए सर्वेक्षण का काम शुरू है। इस काम के लिए नीतीश कुमार का नाम सवर्ण अक्षर मे लिखा जाएगा।

जानकारी अनुसार इस दौरान जिन लोगों को नियोजन पत्र मिला वो बिहार के तमाम भूमियों का सर्वेक्षण करेंगे। साथ ही पूरी जानकारी इकट्ठा कर सरकार को रिपोर्ट देंगे कि जमीन किसकी है और सही है कि नहीं। उसके बाद ही जमीनों को ऑनलाइन चढ़ाने में मदद मिलेगी। अब जमीनों पर जिसका नाम ऑनलाइन दिखेगा, सरकार की नजर में उसे ही सही माना जाएगा ताकि भूमि विवाद खत्म हो सके।

बता दें, बिहार सरकार की इस पहल से एक तरफ तो नौकरी के अवसर मिलेंगे साथ ही बिहार में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवादों को सुलझाया जा सकेगा।

  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading
    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विदेश में अच्छी बातें, देश में चुप्पी’, भागवत के हिंदू-मुस्लिम वाले बयान पर बोला विपक्ष

    • By TN15
    • August 30, 2026
    ‘विदेश में अच्छी बातें, देश में चुप्पी’, भागवत के हिंदू-मुस्लिम वाले बयान पर बोला विपक्ष

    ‘3 महीने में कराएंगे जातीय जनगणना’, अखिलेश यादव ने किया ऐलान 

    • By TN15
    • August 30, 2026
    ‘3 महीने में कराएंगे जातीय जनगणना’, अखिलेश यादव ने किया ऐलान 

    संयुक्त राष्ट्र की भेदभाव-विरोधी संस्था ने भारत को फटकार लगाई

    • By TN15
    • August 30, 2026
    संयुक्त राष्ट्र की भेदभाव-विरोधी संस्था ने भारत को फटकार लगाई

     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    • By TN15
    • August 29, 2026
     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    • By TN15
    • August 29, 2026
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग