मुख्यमंत्री ने किया मिथिला बैंकेट का उद्घाटन

जनकपुरधाम | सम्वाददाता।

जनकपुर जटही सिक्स सड़क खंड के कैम्पस चौक के पास स्थित आधुनिक मिथिला बैंकेट का उद्घाटन मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकपुरधाम एक धार्मिक शहर है और मधेश प्रदेश की राजधानी होने के कारण यहां लगातार सेमिनार और धार्मिक आयोजनों का आयोजन होता रहता है। साथ ही, भारत और नेपाल के लोग जनकपुरधाम में विवाह करना पसंद करते हैं, ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मिथिला बैंकेट एक उपयुक्त स्थान साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने संचालक शिव सरागवी और चंदन अग्रवाल को बधाई दी। इस उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें पूर्व मंत्री, सांसद जूली महतो, मेयर मनोज कुमार साह, पूर्व मेयर लाल किशोर साह, उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी, मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार चौधरी, सहित अन्य प्रतिष्ठित लोग शामिल थे।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान