नीट पेपर लीक का ‘मुखिया’ ही है मास्टरमाइंड!

 पटना के बेउर जेल में पूछताछ के दौरान हुआ खुलासा

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बेउर जेल में नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में 13 आरोपियों से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को पूछताछ की। इन आरोपियों में से छह कथित तौर पर परीक्षा माफिया का हिस्सा हैं, जबकि चार उम्मीदवार और तीन उनके माता-पिता हैं। मामले से परिचित लोगों ने बताया कि पूछताछ में लगभग सभी आरोपियों ने संजीव कुमार उर्फ सजीव मुखिया और सिकंदर यादवेंदु को नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने के पीछे का मास्टरमाइंड बताया। हालांकि, आरोपियों के बयानों में अंतर था।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि सीबीआई भी संजीव मुखिया की सक्रियता से तलाश कर रही है, लेकिन वो अभी भी फरार है। नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए सभी लोगों ने संजीव मुखिया का नाम लिया है। उन्होंने मुखिया के गिरोह से भी संबंध होने का संकेत दिया है, जिसे ‘मुखिया गैंग’ के नाम से जाना जाता है।’

28 जून को सीबीआई कोर्ट ने हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक के साथ वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम और एक पत्रकार जमालुद्दीन को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। उन्हें प्रश्नपत्रों से छेड़छाड़ के आरोप में झारखंड के हजारीबाग से पटना लाया गया था। सीबीआई ने उन्हें आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। सीबीआई प्रिंसिपल की कॉल डिटेल और उनके बिहार कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

इससे पहले कोर्ट ने आशुतोष और मनीष प्रकाश को भी आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। 27 जून को सीबीआई ने आशुतोष और मनीष प्रकाश को पटना से गिरफ्तार किया था। मनीष पर आशुतोष कुमार के कहने पर आवास की व्यवस्था करने का आरोप है। एजेंसी बलदेव कुमार उर्फ चिंटू और मुकेश कुमार को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद