Chhattisgarh : बच्चे को काटने से सांप की मौत, बच्चा सुरक्षित

छत्तीसगढ़ के जसपुर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जसपुर में एक लड़के को सांप के काटने के बाद लड़के ने सांप को दो बार काट लिया, जिससे सांप की मौत हो गई। आठ साल का दीपक अपने घर के पीछे खेल रहा था कि उसे सांप के खतरे का अंदाजा नहीं था। अचानक आए एक सांप ने बच्चे की बांह में खुद को लपेट लिया और उसको डंस लिया। दीपक सांप के डसने से दर्द से कराह था और उसे अपनी बांह से छुड़ा नहीं पा रहा था तभी उसने छुटने के लिए सांप को काट लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बच्चे ने दो बार काटा

इंडियन एक्सप्रेस ने दीपक को बताया कि सांप के काटने से उसे बहुत दर्द हो रहा था। सब कुछ अचानक हुआ। उसने कहा सांप ने मेरे हाथ में लपेट लिया था और मुझे डस रहा था। मुझे बहुत दर्द हो रहा था तो मैं सांप से खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था लेकिन छुड़ा नहीं पाया। मैंने सांप को दो बार काटा, जिससे सांप की मौत हो गई। जब उसने सांप काटने की बात परिजनों को बताई तो परिजनों ने जल्दी-जल्दी में उसे पास के एक अस्पताल ले गये। जहां दीपक को एंटी वेनम दिया गाय। इसके बाद दीपक को एक दिन की देखभाल के लिए अस्पताल में ही रखा गया। दीपक अभी सुरक्षित है। डॉक्टरों ने बताया कि जब सांप ने दीपक को डसा तो जहर नहीं रिलीज हुआ था जिस कारण दीपक की जान बच गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बच्चे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब वह बिल्कुल ठीक है। ड्राई बाइट में सांप के डसने पर जहर नहीं निकलता है, जिससे जान बच जाती है।

  • Related Posts

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

    Continue reading
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध