प्यार में धोखा: शादी की जिद करने पर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, प्रेमी और दूसरे आरोपियों ने कबूला जुर्म

मेरठ (हस्तिनापुर), शादी की जिद करने पर एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या कर डाली। इसके बाद शव को ठिकाने लगा दिया। गिरफ्तार होने पर तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है।

पुलिस ने प्रेमी रोहित और उसके दोस्त सौरभ व राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। बुधवार को दिनभर पुलिस व पीएसी ने हस्तिनापुर स्थित भीमकुंड गंगा में सर्च अभियान चलाया, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ।

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सैफपुर कर्मचंदपुर गांव की युवती कंचन शर्मा (22) पुत्री हरिशंकर शर्मा छह दिसंबर को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हस्तिनापुर कस्बा निवासी परचून दुकानदार रोहित व उसके दो दोस्त सौरभ और राहुल को बुधवार को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में कंचन की हत्या कर भीमकुंड गंगा पुल से फेंकना स्वीकार किया।

पुलिस के मुताबिक रोहित ने बताया कि कंचन शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसके चलते उसने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। तीनों आरोपी शुरूआत में पुलिस को गुमराह करते रहे। कभी शव को जलाने तो कभी खेत में गाड़ने की बात कही। लेकिन सख्ती से पूछताछ की तो टूट गए। इसके बाद पुलिस और पीएसी की टीम ने नदी में शव की तलाश की। दिनभर गोताखोर लगे रहे, लेकिन शव नहीं मिला।

कंचन बीए की छात्रा थी और कंप्यूटर कोचिंग के लिये रोजाना हस्तिनापुर कस्बे में आती थी। तीन महीने पहले उसकी मुलाकात रोहित से हुई। रोहित की परचून की दुकान से वह सामान खरीदती थी। इसी बीच दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। कंचन ने रोहित को 25 हजार रुपये की शॉपिंग भी कराई थी। कंचन रोहित के प्यार में थी, जबकि रोहित उसे धोखा दे रहा था। कंचन ने शादी करने की बात कही, तो वह आनाकानी करने लगा।

मेरठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार से आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मामले में पुलिस व एसओजी टीम दिनभर हस्तिनापुर में जांच करने में लगी थी। आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करेंगे। अभी अपहरण की धारा लगाई है। शव बरामद होने पर हत्या की धारा बढ़ाएंगे। गुरुवार को भी सर्च अभियान चलेगा।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार…

Continue reading
युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज