मण्डावर रोड निर्माण पर मचा घमासान

किरतपुर। किरतपुर में मण्डावर बस स्टैंड से मरियम स्कूल तक बन रही सड़क को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंटस बाजी हो रही है। सड़क निर्माण का कार्य विगत 20 दिनों से जारी है। जबकि शनिवार को समाचार पत्रों में सड़क निर्माण को लेकर प्रकाशित समाचारों में सपा के क्षेत्रीय विधायक ने कहा है कि उनके अथक प्रयास से ही उक्त सड़क का निर्माण संभव हो सका है।
नगर वासियों का कहना है कि यदि यह निर्माण विधायक के प्रयास से संभव हो सका है तो मात्र मरियम स्कूल तक ही क्यों, पुल से गुजर कर आगे जाने का रास्ता तो बिल्कुल ही खराब है, सोशल मीडिया पर इसी तरह की चै-मै गोइयां हो रही हैं। यदि विधायक जी यह निर्माण करवा रहे हैं तो फिर आगे की सड़क जो किसी मुसीबत से कम नहीं है वो किसके लिये छोड़ रहे हैं, हालांकि किरतपुर से मण्डावर को जाने वाली सड़क गांव बहादरपुर तक नगीना विधानसभा क्षेत्र में ही आता है, जिसके विकास व निर्माण की जिम्मेदारी क्षेत्रीय विधायक की है। बहरहाल यहां यह भी गौरतलब है कि उक्त सड़क निर्माण के प्रयास में नगर पालिका बोर्ड भी प्रयासरत था, पालिका ने सबसे पहले एक प्रस्ताव 20 मार्च को पीडब्लूडी बिजनौर को भिजवाया था, उसके बाद से पालिका निरंतर प्रयासरत रही। प्रस्ताव भी भेजे और पत्र भी। अब जब निर्माण शुरू हुआ है तो श्रेय लेने की होड़ मची हुई है। पालिका प्रशासन का कहना है कि सड़क के दोनों ओर साइडों में पड़ी इंटर लाकिंग को नगर पालिका में जमा कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि किरतपुर में मौहल्ला मीठा शहीद व मौहल्ला अहमद खेल के बीच मण्डावर जाने वाली सड़क खस्ता हालत में थी, जो पीडब्लूडी के मातहत आती है।

  • Related Posts

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य…

    Continue reading
    मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में करीब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !