अखिलेश से दूरी बनाकर ही विपक्ष की मुहिम को मजबूत कर सकते हैं चंद्रशेखर 

चरण सिंह राजपूत 
नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा की लंबे समय तक चली कड़ुवाहट का यह असर पड़ा है कि यादव और दलित एक दूसरे से मिलना तो दूर देखना भी पसंद नहीं करते हैं। एक बार को यादव भले ही मायावती के दिये घाव भूल जाएं पर दलित मुलायम सिंह यादव के दिये गये घावों को नहीं भूलते हैं। यह बात २०१९ के लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा के गठबंधन में भी देखने को मिला थी। यादवों ने तो दलित प्रत्याशियों को वोट दे दिये थे पर दलितों ने सपा उम्मीदवारों को वोट नहीं दिये थे। यह बात दलितों के नेता के रूप में उभर रहे चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को अखिलेश यादव से मिलने के प्रयास में भी देखने को मिली है। चंद्रशेखर के लाख प्रयास के बावजूद अखिलेश यादव ने गठबंधन नहीं किया। यह टीस चंद्रशेखर आजाद के बयान में भी देखने को मिली है।
भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद गठबंधन के लिए सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव का चक्कर लगा रहे थे पर बात नहीं बनी। अब चंद्रशेखर ने अखिलेश यादव पर खीज निकालते हुए साफ़ कर दिया है कि दोनों पार्टियों का गठबंधन नहीं होगा।

चंद्रशेखर आजाद ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मेरी अखिलेश यादव से गत 6 महीनों में काफी मुलाकातें हुई हैं। इस बीच सकारात्मक बातें भी हुई हैं पर अंत समय में मुझे लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की ज़रूरत नहीं है। वह इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते। वह चाहते हैं कि दलित उनको वोट करें, लेकिन डर यह था कि कांशीराम ने पहले भी नेताजी को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन जो हुआ वो सबके सामने है।

दरअसल चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन करने के बाद सपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई सीटें आजाद समाज पार्टी को देनी होती। भाजपा से टूटकर आये कई ओबीसी नेताओं के टिकट एडजस्ट करने में अखिलेश यादव को पसीने आ रहे हैं। अखिलेश यादव भी जानते हैं कि दलितों का वोट सपा को नहीं मिलता है। वैसे भी चंद्रशेखर आजाद के अलग से लड़ने से ही सपा को फायदा है। इस लड़ाई में दलित वोटबैंक बंटना बहुत जरुरी है। मायावती की मजबूती सपा गठबंधन के लिए खतरा है। इसका बड़ा कारण है कि सरकार बनाने में बसपा किसी भी सूरत में सपा का साथ नहीं दे सकती है, जबकि बसपा और भाजपा का गठबंधन कई बार हो चुका है।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?