चंद्रशेखर आजाद ने कहा – आजम खान की जान को भी खतरा 

आजाद समाज पार्टी के संस्थापक ने की आजम खान के परिवार के लोगों को एक जेल में शिफ्ट करने की मांग  

द न्यूज 15 ब्यूरो  

नगीना/लखनऊ। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। चंद्रशेखर आजाद ने जेल में आजम खान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग सरकार से की है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने आजम खान की जान को खतरा बताया है। उन्होंने अलग-अलग जेल में बंद आजम खान के परिवार के लोगों को एक जेल में शिफ्ट करने की मांग की है।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मैं आजम खान को लेकर भी चिंतित हूं। उनके स्वास्थ्य का ख्याल सही से नहीं रखा जा रहा है। आजम खान के साथ ज्यादतियां हो रही हैं। उनके दिल में दर्द का समंदर है, सरकार के इशारे पर कुछ भी हो सकता है. मुख्तार अंसारी ने भी खूब गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल शिफ्ट किया गया

बता दें कि कल यानी गुरुवार को पूर्वांचल के डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको तुरंत बांदा जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनको नहीं बचाया जा सका और दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई। इससे कुछ दिन पहले भी मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनको जेल से बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। उनकी तबीयत में सुधार देखते हुए उनको जेल में वापस भेज दिया गया था, लेकिन उनकी तबीयत फिर बिगड़ी और इस बार वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

मुख्तार की मौत पर क्या बोले चंद्रशेखर आजाद?

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद देश में राजनीति गरमा गई है। राजनीतिक दल के नेता एक के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहा हैं और राजनेताओं का बयान सामने आ रहा है। मुख्तार की मौत पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा, ”पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का असामायिक निधन बेहद दुखद, मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति हैं। प्रकृति उन्हें यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। पूर्व में ही उन्होंने अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी, मैं माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद हाईकोर्ट, उत्तर प्रदेश से उनकी मृत्यु की सीबीआई जांच की मांग करता हूं।

मुख्तार की मौत पर सपा ने जताया दुख

समाजवादी पार्टी ने मुख्तार अंसारी के निधन को दुखद बताया है। सपा ने एक्स पर लिखा, ”पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुःखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो. विनम्र श्रद्धांजलि!”. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी मुख्तार अंसारी के निधन पर दुख जताया है।

  • Related Posts

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)…

    Continue reading
    दतिया उप चुनाव: कांग्रेस में टिकट पर मंथन, आज दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा शक्ति प्रदर्शन

    दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

    • By TN15
    • July 4, 2026
    Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

    प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

    • By TN15
    • July 4, 2026
    प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

    चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

    • By TN15
    • July 4, 2026
    चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • July 4, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    • By TN15
    • July 4, 2026
    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

    • By TN15
    • July 4, 2026
    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’