चंपारण : लगातार बारिश के साथ बाढ़ का मंडराने लगा खतरा, प्रशासन अलर्ट

डीएम के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग, तटबंधों की सुरक्षा में अभियंता प्रभावित होने वाले सभी क्षेत्रों में कर रहे निगरानी

मोतिहारी। तीन दिनों से चंपारण सहित शिवहर, सीतामढ़ी व गोपालगंज जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं नदियों में उफान आ गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। संबंधित पदाधिकारियों को सरकार के आदेशानुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग एवं तटबंधों की सुरक्षा के लिए अभियंता प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में निगरानी शुरू कर दिया है। वहीं भारी बारिश के बाद वाल्मीकि नगर गंडक बैराज से 3, लाख 69 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं बागमती और लालबकेया नदी में जलस्तर खतरे के निशान से उपर उठ गया है।
बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने फ्लैश फ्लड की चेतावनी व पूर्वानुमान एवं नेपाल क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के आलोक में जिला प्रशासन को पूरी तरह से अलर्ट मोड में कर दिया है। वहीं पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर सभी संबंधित अधिकारी, अभियंता शुक्रवार की रात्रि से ही (बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल/सिकरहना तटबंध प्रमंडल/जल निसरण प्रमंडल ) के तटबंधों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। वाल्मीकि नगर बैराज बेसीन के इलाकों में भारी बारिश होने से जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिला प्रशासन ने जिले के संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो के आसपास बसे निवासियों को सचेत किया जा रहा है। पूर्वी चंपारण जिले में प्रतिनियुक्ति एनडीआरएफ की पूरी टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख रहे है। एडीएम आपदा राजेश्वरी पांडेय सहित कई वरीय अधिकारी क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय अधिकारियों से मिलकर स्थिति की जायजा ले रहे है। किसी भी आपदा स्थिति में एडीएम आपदा के मोबाइल 99736 46094 जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर /मोबाईल नम्बर 06252-242418/ 9199972558 या आपदा प्रबंधन के हेल्पलाइन नंबर: 0612-2294204 व टोल फ्री नंबर 1070 पर तत्काल संपर्क करें।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद