अब्‍बास अंसारी के सामने पिता मुख्तार की विरासत बचाने की चुनौती

BJP प्रत्याशी को लेना है भाई की हत्या का बदला, मुख्तार अंसारी पर निशाना साधते हुए अशोक सिंह ने कहा कि माफिया होने के कारण मुख्तार बहादुरी का दिखावा करते थे। लेकिन अब ऐसा डर बैठा कि घुटनों के बल आ गए और व्हीलचेयर पर बैठ गए

द न्यूज 15 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल की मऊ सदर सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। पांच बार के विधायक और इस सीट पर 1996 से लगातार कब्जा जमाए हुए मुख्तार अंसारी के कारण इस सीट की फिर से चर्चा है। मुख्तार अंसारी अबकी चुनाव मैदान में नहीं हैं फिर भी चर्चा में बने हुए हैं। इस बार मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने भाजपा ने अशोक सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। इस कारण यहां पर लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है।
भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर उनके बेटे अब्बास अंसारी कहते हैं कि मऊ के लोगों से पूछिए, कि वो क्या कहते हैं। मुख्तार अंसारी के बेटे ने कहा, “देश में 5,000 से अधिक विधायक हैं लेकिन क्या कोई ऐसा है जो लगातार पांच बार जेल से चुनाव जीता हो? ऐसा कोई नहीं है।” अब्बास अंसारी का कहना है कि लोग मुख्तार का बहुत सम्मान करते हैं।
एक सवाल ये भी है कि क्या अब्बास अंसारी अपने पिता की विरासत को बचा पाएंगे? तो दूसरी तरफ, भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह के लिए यह लड़ाई राजनीतिक होने के साथ-साथ व्यक्तिगत भी है। अशोक सिंह का कहना है कि 25 सालों से इस इलाके के नाम पर धब्बा लगा हुआ है जिसे लोग मिटाना चाहते हैं। अशोक सिंह ने आरोप लगाया कि 2009 में उनके भाई अजय प्रकाश की मुख्तार अंसारी के लोगों ने हत्या कर दी थी। अशोक सिंह ने कहा, “मुख्तार आर्थिक लाभ के लिए लोगों की हत्या करता है। वह आर्थिक लाभ के लिए लोगों की हत्या करता है, मेरा भाई एक बड़ा ठेकेदार था, जिससे 10% गुंडा टैक्स मांगा गया था, लेकिन गुंडा टैक्स देने से भाई ने इनकार कर दिया था।” उनका आरोप है कि गवाह राम सिंह मौर्य की 2010 में एक कांस्टेबल के साथ हत्या कर दी गई थी। अशोक सिंह का कहना है कि मऊ की पहचान माफिया मुख्तार अंसारी के नाम से बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने इन माफियाओं की कमर तोड़ दी है। उनका कहना है कि मुख्तार हार के डर से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मुख्तार सपा-बसपा के संरक्षण में चुनाव जीतते रहे हैं।

Related Posts

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

सहसों (प्रयागराज): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रयागराज के सहसों स्थित हिमांशु गेस्ट हाउस में आयोजित भव्य विवाह…

इंडिया गठबंधन बना रहा सरकार, बिहार में है प्रशासनिक अराजकता : तेजस्वी

राजापाकर। संजय श्रीवास्तव। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया एलायंस की सरकार बनने जा रही है और एनडीए की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेयर पद इस तरह से बीजेपी की झोली में डाल देना तो कायरता है केजरीवाल जी ?

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 2 views
मेयर पद इस तरह से बीजेपी की झोली में डाल देना तो कायरता है केजरीवाल जी ?

ताबूत की कीलें

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 1 views
ताबूत की कीलें

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 0 views
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

जीविका दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 1 views
जीविका दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्रा को किया सम्मानित

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 2 views
मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्रा को किया सम्मानित

महिला संवाद कार्यक्रम से मिली नई उड़ान

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 0 views
महिला संवाद कार्यक्रम से मिली नई उड़ान