बन्दरा प्रखंड में दिव्यांग बच्चों के लिए प्रमाणीकरण शिविर

 डॉक्टरों की देरी से अभिभावकों में नाराज़गी

मुजफ्फरपुर।संवाददाता।

जिले के बन्दरा प्रखंड में मंगलवार को 5 वर्ष से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों के लिए दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निर्धारित समय दोपहर 2 बजे था, लेकिन डॉक्टरों की टीम लगभग 1.5 घंटे की देरी से 3:30 बजे पहुंची।

शिविर स्थल पर पहले से ही लगभग 150 से अधिक दिव्यांग बच्चे अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित थे। भीषण गर्मी और डॉक्टरों की देरी के कारण बच्चों और उनके गार्जियनों ने खुद को असहज और उपेक्षित महसूस किया।

डॉक्टरों की टीम के पहुंचने के बाद 125 पंजीकृत बच्चों की दिव्यांगता जांच की गई। शिविर में बन्दरा पीएचसी प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद, मुज़फ्फरपुर पर्सन्स विद डिसेबिलिटी के जिला उपाध्यक्ष पंकज ठाकुर, सभी बीआरपी, विभागीय कर्मी और पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

मुज़फ्फरपुर पर्सन्स विद डिसेबिलिटी के जिला उपाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समय पर प्रमाण-पत्र देकर उन्हें सरकारी योजनाओं और सहायता का लाभ दिलाना था, लेकिन आयोजन में समन्वय की कमी और चिकित्सकीय देरी ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप